Home Hollywoodहॉलीवुड सिंगर माइली साइरस ने मैक्स मोरांडो संग रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस ने मैक्स मोरांडो संग रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड सिंगर Miley Cyrus ने मैक्स मोरांडो संग रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

हॉलीवुड सिंगर Miley Cyrus ने मैक्स मोरांडो संग रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

Miley Cyrus-Maxx Morando: हॉलीवुड की चर्चित गायिका और गीतकार माइली साइरस ने अपने लंबे समय से साथी रहे म्यूजिशियन मैक्स मोरांडो के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। 33 वर्षीय माइली और 28 वर्षीय मैक्स ने शनिवार, 21 नवंबर को कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स स्थित एक निजी आवास पर आयोजित समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामा। इस शादी को बेहद गोपनीय रखा गया था, लेकिन समारोह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाह समारोह पूरी तरह से क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। हालांकि, इस निजी आयोजन को लेकर माइली साइरस या मैक्स मोरांडो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट साझा नहीं किया गया है। समारोह में माइली की मां टीश साइरस और उनकी बहन नोआ साइरस की उपस्थिति देखी गई।

शादी की झलक और वायरल तस्वीरें

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में माइली साइरस को एक खूबसूरत सफेद वेडिंग गाउन में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह भावुक नजर आ रही हैं और अपने आंसू पोंछती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में मैक्स मोरांडो को माइली के सामने खड़े होकर एक इमोशनल स्पीच पढ़ते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रशंसकों के बीच इस निजी समारोह को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

रिश्ते की शुरुआत और प्राइवेसी

माइली साइरस और मैक्स मोरांडो के रिश्ते की शुरुआत दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों अक्सर साथ देखे जाते रहे हैं। साल 2025 में लॉस एंजिल्स में आयोजित ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान इस कपल की सगाई की अटकलें भी तेज हुई थीं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर माइली ने पहले भी कहा था कि वह अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। उन्होंने स्वीकार किया था कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ वह इस बात को लेकर अधिक प्रोटेक्टिव हो गई हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी का कितना हिस्सा सार्वजनिक करना है और कितना अपने तक सीमित रखना है।



Source link

You may also like

Leave a Comment