Home Viralहोटल में दूसरे युवक के साथ थी बीवी, कमरे में पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, खुद वीडियो किया वायरल, Uttar-pradesh Hindi News

होटल में दूसरे युवक के साथ थी बीवी, कमरे में पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, खुद वीडियो किया वायरल, Uttar-pradesh Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिजनौर के एक होटल में प्रेमी संग पहुंची महिला का उसके पति ने पीछा करके पकड़ लिया। होटल के कमरे में दोनों को एक साथ देखकर पति ने हंगामा शुरू कर दिया और वीडियो बनाकर वायरल किया।

Bijnor News: बिजनौर जिले के चांदपुर के एक होटल में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखे जाने पर पति ने हंगामा कर दिया। पति ने खुद ही घटना की वीडियो बना ली और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से जुड़े लोगों को थाने ले आई। पति ने पत्नी और युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

रविवार शाम एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के एक युवक के साथ होटल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह सीधे होटल पहुंच गया। पत्नी को युवक के साथ देखते ही उसने हंगामा कर दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। पति ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को थाने ले गई। पति ने तहरीर में पत्नी पर युवक से संबंध होने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि पत्नी आए दिन उसे फंसाने का प्रयास करती है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सऊदी से लौटे पति ने होटल में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा

वहीं दूसरा मामला हापुड़ जिले से सामने आया है। कुछ दिन पहले सऊदी से लौटे युवक ने अपनी पत्नी को गांव के एक युवक के साथ नगर के एक होटल में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा और हंगामा हुआ। पीड़ित पति के मुताबिक, वह आजीविका के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है और कुछ ही दिन पहले वतन लौटा है। उसकी शादी को कई वर्ष हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

गांव के एक युवक से महिला का हुआ प्रेम-प्रसंग

पति का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। घर लौटने के बाद से उसे पत्नी की गतिविधियों पर शक था। जब उसकी पत्नी वालीपुर नहर स्थित होटल पहुंची तो वह भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। उसने दोनों को एक साथ पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। शोर-शराबा सुनकर होटल कर्मियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। ​मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आक्रोशित पति को शांत कराया और महिला व उसके प्रेमी को थाने ले आई। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment