दीमक लग जाए तो बड़े से बड़ी जगह बर्बाद हो सकती है। इसका समय पर ट्रीटमेंट कर दें तो ठीक लेकिन न किया तो क्या होगा एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। 1 साल बाद परिवार फ्लैट में पहुंचा तो दीमक इतनी ज्यादा थीं कि कैबिनेट्स की शक्ल ही बदल चुकी थी।
1 साल से बंद था
कोयंबटूर के smash.pest.control ने ये वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने बताया है कि ये घर 1 साल से बंद था। दीमक ने कितना नुकसान कर दिया। साथ में दीमक का इलाज करने की सलाह भी दी गई है।
हाल बेहाल
इस घर की किचन केबिनेट खोलते ही अलग नजारा दिखता है। इतनी ज्यादा दीमक नजर आती हैं, मानों हमला ही कर दिया हो। लकड़ी को खाने से अजीब आकार भी बन गया था। आप भी देखिए।
दीमक हटाने के घरेलू इलाज
दीमक को न लगने देने में ही समझदारी है लेकिन लग जाए तो कुछ घरेलू इलाज से इन्हें हटाने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए निम्न चीजें आपको दीमक वाली जगहों पर लगानी होगी-
-नीम का तेल
-बोरिक पाउडर का घोल
-नमक और पानी का घोल
दीमक का साम्राज्य
इस वीडियो को देखकर यूजर मान रहे हैं कि दीमकों ने इस जगह पर अपना घर बना लिया है। एक यूजर ने लिखा है अब ये घर नहीं रहा दीमकों का साम्राज्य बन गया है। एक यूजर ने लिखा है बिल्कुल नया प्लैनेट है। एक यूजर का कहना है आपको ये कैबिनेट बदल देनी चाहिए।