Home Bigg Boss 2011 साल पहले Nora Fatehi एक शर्त पर बनी थीं ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा, सालों बाद बताया राज; रातोंरात कैसे बनीं स्टार?

11 साल पहले Nora Fatehi एक शर्त पर बनी थीं ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा, सालों बाद बताया राज; रातोंरात कैसे बनीं स्टार?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही का बिग बॉस 9 में जाने का फैसला असल में रियलिटी टीवी के शौक की वजह से नहीं था। दरअसल एक्ट्रेस और डांसर नोरा ने कई गाने किए थे, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने काम के पैसे मिलने में मुश्किल हो रही थी, तभी सलमान खान के रियलिटी शो का ऑफर उनके पास आया।

बिग बॉस जॉइन नहीं करना चाहती थीं नोरा

एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बताया कि जब उन्हें बिग बॉस (Bigg Boss 9) के लिए अप्रोच किया गया, तो उस समय वह प्रोड्यूसर्स से अपने पेमेंट के लिए जूझ रही थीं। उस समय, वह शो करने की इच्छुक नहीं थीं और रियलिटी टीवी के बारे में उनकी सोच बिल्कुल अलग थी।

Nora Fatehi (3)

नोरा को नहीं मिल रहे थे काम के लिए पैसे

एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैंने कई गाने किए थे, और वे मुझे मेरे पैसे नहीं दे रहे थे। प्रोड्यूसर्स ने शायद एजेंसी को पैसे दे दिए होंगे, लेकिन… मुझे उनके पेमेंट का इंतजार करना पड़ रहा था। वे मुझे पैसे नहीं दे रहे थे, और मैं लड़ रही थी, और यह सब बहुत अजीब था। तभी उन्होंने मुझे फोन करके पूछा, ‘क्या तुम बिग बॉस करना चाहती हो?’ मैंने कहा, ‘नहीं, मैं यह नहीं करना चाहती और आप लोग मेरा विजन नहीं समझते, वगैरह-वगैरह…’ और फिर उन्होंने बताया कि मुझे इतने पैसे मिलेंगे। तब मैंने कहा ठीक है’।

Nora Fatehi (1)

बिग बॉस में नोरा को दिखा बड़ा मौका

आखिरकार नोरा को शो में एक बड़ा मौका दिखाई दिया। उन्हें एहसास हुआ कि बिग बॉस में आने से वह बहुत बड़े ऑडियंस तक पहुंच सकती हैं, खासकर अगर वह इस प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल करें।

‘झलक दिखला जा’ में जाना चाहती थीं नोरा

‘यह कोई बुरी बात नहीं है; यह एक प्लेटफॉर्म है और अगर आप स्मार्ट हैं, तो यह आपको तुरंत घर-घर में मशहूर बना देता है। मैं भी एक वाइल्डकार्ड एंट्री थी, इसलिए मैं वहां ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं थी, और शायद मैं इसे किसी और चीज के बदले इस्तेमाल कर सकती थी। मैं सच में ‘झलक दिखला जा’ करना चाहती थी और वह भी उसी चैनल पर था। इसलिए मैंने उनसे कहा कि मुझे ‘झलक’ दें और बदले में मैं ‘बिग बॉस’ करूंगी। मुझे बदले में ‘झलक’ मिल गया’।

Nora Fatehi (5)

प्रिंस नरूला के साथ बनी थी अच्छी बॉन्डिंग

नोरा ने दिसंबर 2015 में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ‘बिग बॉस 9’ में एंट्री की थी और जनवरी 2016 में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। शो में अपने छोटे से समय के दौरान, प्रिंस नरूला के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। दोनों को शो में फ्लर्ट करते हुए देखा गया था।

Nora Fatehi (4)

बिग बॉस 9 नोरा फतेही के लिए अच्छा मौका साबित हुआ। इसके बाद उन्हें पॉपुलैरिटी मिली और इंडस्ट्री में काम भी। बिग बॉस के बाद वे 2016 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 9 में नजर आई और फिर इसी शो को उन्होंने जज भी किया।

Nora Fatehi (6)

नोरा को 2018 में सत्यमेव जयते के गाने दिलबर दिलबर से बड़ी पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने सुपरहिट डांस सॉन्ग्स की झड़ी लगा दी। साकी-साकी, हाय गर्मी जैसे कई गाने चार्टबस्टर साबित हुए और आज नोरा इंडस्ट्री की जानी मानी टॉप एक्ट्रेस और डांसर हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment