Home Morning News (खास खबरें)Ballia News:सुबह कोहरे से सड़कों पर घटी दृश्यता, दिन में निकली चटख धूप – Visibility On Roads Reduced Due To Morning Fog; Bright Sunshine Emerged During The Day

Ballia News:सुबह कोहरे से सड़कों पर घटी दृश्यता, दिन में निकली चटख धूप – Visibility On Roads Reduced Due To Morning Fog; Bright Sunshine Emerged During The Day

by BollywoodNewsAndMovie


बलिया। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार की सुबह धुंध और हल्के कोहरे ने दस्तक दे दी।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धुंध छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से सफर करते नजर आए।

मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव का दौर जारी है। हल्की बारिश होने का अनुमान है।

सुबह छठ पूजा करने वाली व्रती महिलाओं को भी कोहरे के चलते दिक्कत हुई। सूर्य की लालिमा देर से दिखाई दी। हल्की हवा चलने से लोगों को ठंड का भी एहसास हुआ।

सुबह करीब नौ बजे के बाद चटख धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर धुंध छाने लगी। सोमवार की सुबह दृश्यता लगभग 400 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, कोहरा अधिक घना नहीं था, लेकिन दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

धुंध और नमी से धान की कटाई-मड़ाई प्रभावित होने की आशंका: मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में वातावरण में नमी बढ़ने से कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित होने की आशंका है।



Source link

You may also like

Leave a Comment