Home Box Office16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, थिएटर्स में रिलीज होंगी 4 फिल्में, Bollywood Hindi News

16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, थिएटर्स में रिलीज होंगी 4 फिल्में, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Friday Box Office Clash: इस शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में 4 भारतीय फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ये छोटे एक्टर्स की नहीं, बल्कि बड़े एक्टर्स की फिल्में हैं।

त्योहारों की छुट्टियों में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 16 अक्टूबर का दिन आपके लिए खास होने वाला है। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में एक्शन, कॉमेडी, रहस्य और रोमांच का भरपूर डोज मिलने वाला है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी से लेकर राजकुमार राव और यामी गौतम की फिल्मों तक, इस हफ्ते दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प हैं। तो चलिए, जानते हैं इस शुक्रवार कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

रणबाली

एक्टर्स: विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, अर्नोल्ड वोस्लू

डायरेक्टर: राहुल सांकृत्यायन

जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा

फिल्म में एक बहादुर योद्धा और उसकी पत्नी जयाम्मा की कहानी दिखाई गई है, जो अंग्रेजों के अत्याचार और अकाल से मची तबाही के खिलाफ लड़ते हैं। हालात बिगड़ने पर वह अपने लोगों को बचाने और उन्हें आजादी दिलाने के लिए आवाज उठाते हैं। धीरे-धीरे वह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाला विद्रोही नेता बन जाते हैं।

नयी नवेली

एक्टर: यामी गौतम, मीता वशिष्ठ, सुनीता राजवर, आदित्य कुलश्रेष्ठ, आदिनाथ एम. कोठारे

डायरेक्टर: बालाजी मोहन

जॉनर: फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा

‘नयी नवेली’ की कहानी मोहिनी की है, जो शादी करके मेरठ के एक ऐसे परिवार में आती है, जहां सबकुछ बिखरा हुआ है। मोहिनी के आने के बाद घर का माहौल बदलने लगता है। अपने अच्छे व्यवहार और समझदारी से वह परिवार की जिंदगी संवार देती है। लेकिन उसके देवर को घर में कुछ अजीब घटनाएं महसूस होने लगती हैं। उसे शक होता है कि सबका दिल जीतने वाली उनकी नई बहू कोई आम इंसान नहीं, बल्कि डायन है।

प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम

एक्टर्स: राजकुमार राव, वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, ललित प्रभाकर, ऋत्विक सहोरे, तरुण शर्मा

डायरेक्टर: अविनाश अरुण

जॉनर: बायोग्राफिकल ड्रामा

‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके करियर पर आधारित है। फिल्म में उन बड़े और चर्चित मामलों को दिखाया जाएगा, जिनमें उन्होंने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी।

क्रेजी कल्याणम

एक्टर्स: तरुण भास्कर धास्यम और अनुपमा परमेश्वरन

डायरेक्टर: भद्रप्पा गजुला

जॉनर: तेलुगू फैमिली कॉमेडी ड्रामा

‘क्रेजी कल्याणम’ एक पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी की शादी कराकर उसे खुशहाल जिंदगी जीते देखना चाहता है। लेकिन उसकी बेटी की सोच कुछ अलग है। वह अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहती है और फिलहाल शादी करने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में पिता की ख्वाहिश और बेटी की अपनी मर्जी के बीच क्या होता है, यही फिल्म की कहानी है।





Source link

You may also like

Leave a Comment