Home Box Office500 करोड़ के पार पहुंची अजय देवगन की दृश्यम 3, ट्यूसडे ऑफर से 12वें दिन कमाई में उछाल – drishyam 3 the conclusion collects 500 crore worldwide tuesday offer boosted box office collection tmovj

500 करोड़ के पार पहुंची अजय देवगन की दृश्यम 3, ट्यूसडे ऑफर से 12वें दिन कमाई में उछाल – drishyam 3 the conclusion collects 500 crore worldwide tuesday offer boosted box office collection tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 द कन्क्लूजन इस साल बॉलीवुड की दूसरी सबसे सफल फिल्म बन चुकी है. धुरंधर द रिवेंज के बाद, इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. दृश्यम से पहले बॉर्डर 2 और हनुमान अंश इस साल की बड़ी हिंदी फिल्में थीं. मगर अजय की सस्पेंस-थ्रिलर ने इन्हें भी मात दे दी है. 

फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए 12 दिनों का समय बीत चुका है. पहले ही हफ्ते इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली थी. फिल्म की कमाई आराम से नेट 150 करोड़ पार पहुंच गई थी. इसके बाद फिल्म ने हर दिन अच्छी पकड़ बनाई रखी, घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों मार्केट में. हालांकि दूसरा हफ्ता शुरू होने पर फिल्म ने वैसी कमाई नहीं की, जैसी इससे उम्मीद थी. 

दृश्यम 3 ने फिर किया कमाल

अजय की फिल्म को अपना सबसे कमजोर दिन सोमवार 12 अक्टूबर देखना पड़ा. बॉक्स ऑफिस पर इसने मात्र 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. 11 दिनों में वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 500 करोड़ कमाने से बस 1 करोड़ दूर थी. मगर 12वें दिन जाकर इसकी कमी पूरी हुई. मंगलवार को टिकटों के दाम घटे और दृश्यम 3 की कमाई में अच्छा जंप देखने मिला. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म ने अपने 12वें दिन नेट 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. सोमवार के मुकाबले, फिल्म ने मंगलवार को 36% का जंप देखा जो एक पॉजिटिव साइन है. दृश्यम 3 के पास 350 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन करने के लिए अभी भी तीन दिन का समय बचा है. 

क्या हो पाएंगे 350 करोड़ पार?

आने वाले हफ्ते में सिनेमाघरों में एक नहीं, बल्कि चार-पांच बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. जेलर 2, प्रहार, नई नवेली, रणबाली और स्ट्रीट फाइटर जैसी फिल्में अपना बज बना चुकी हैं. ऐसे में दृश्यम 3 के लिए आने वाला समय मुश्किल हो सकता है. हालांकि अगर इन फिल्मों का फाइनल वर्ड ऑफ माउथ अच्छा नहीं आया, तो अजय की फिल्म और भी कमाई कर सकती है. 

बात करें फिल्म दृश्यम 3 की, तो इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया जिसमें जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर, ईशा दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत जैसे कलाकारों ने काम किया.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment