एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हनुमान अंश ने दो महीने पूरे कर लिये हैं। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी डिवोशनल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने 68वें दिन कितनी कमाई की?
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 68
सैकनिल्क के अनुसार, डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खाता खोला था। वहीं दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी ही थी। लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म के कलेक्शन ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और भारत में 300 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
-1791908338728.webp)
68वें दिन की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को फिल्म ने सोमवार के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने बढ़त हासिल करते हुए 1.38 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस कलेक्शन के साथ फिल्म की कमाई 337.11 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 397.96 करोड़ रुपये हो गया है।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 68- 1.38 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 337.11 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 397.96 करोड़ रुपये
हनुमान अंश ने थिएटर्स में दो महीने से ज्यादा पूरे कर लिये हैं और अभी भी इसकी कमाई करोड़ों में जारी है। इस बीच कई फिल्में आई और गईं लेकिन डिवोशनल फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। अभी भी थिएटर में अजय देवगन की दृश्यम 3 चल रही है। वहीं इस हफ्ते जेलर 2, राणाबली, नई नवेली और प्रहार जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
-1791908362257.webp)
हनुमान अंश के बारे में
‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) एक बायोपिक फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है और यह उनके बैनर ‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत बनी है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनी है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में हैं।
