बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का पताका अभी भी लहरा रहा है। मूवी ने 76वें दिन ₹0.29 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। जहां मूवी इतने दिनों में सिनेमाघरों से बाहर हो जाती है, यह अभी अपनी तरफ दर्शकों को खिंच रही है।
‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। रिलीज के 76वें दिन भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी। इसके साथ और बाद में रिलीज हुई कई मूवी सिनेमाघरों से बाहर हो चुकी है, लेकिन नीम करोली की जीवनी पर बनी यह मूवी अभी भी दर्शकों को अपनी तरफ खिंच रही है। फिल्म ने 76वें दिन भारत में ₹0.29 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई बढ़कर ₹451 करोड़ हो गई है।
‘हनुमान अंश’ का 76वें दिन का कलेक्शन
Sacnilk की बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग के अनुसार, फिल्म ने 76वें दिन कुल 465 शो से ₹0.29 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसमें हिंदी वर्जन की कमाई सबसे ज्यादा रही। हिंदी वर्जन ने 458 शो से ₹0.28 करोड़ कमाए। वहीं, तेलुगु वर्जन ने 13वें दिन 7 शो से ₹0.01 करोड़ का कलेक्शन किया।
भारत में कितनी हुई कमाई?
‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब ₹341.04 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹402.40 करोड़ हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹451 करोड़
फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹48.60 करोड़ हो चुका है। भारत के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹451 करोड़ है।
और पढ़ें; अक्षय कुमार की ‘हनुमान अंश 2’ में एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक और भक्ति पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी है। फिल्म में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभवों को पर्दे पर दिखाया गया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या और विहान शेडगे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक इस मूवी ने 225 गुना ज्यादा का कारोबार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मूवी का अगला पार्ट भी बनाया जाएगा। जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह है।
और पढ़ें: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायणम्’ OTT पर कहां होगी रिलीज? जानें कब और कैसे देख सकेंगे फिल्म
