Home Morning News (खास खबरें)बेंगलुरू में जंगली हाथी का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की ली जान

बेंगलुरू में जंगली हाथी का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की ली जान

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क,बेंगलुरु। बेंगलुरु में सोमवार की सुबह सैर पर निकले 60 साल के एक व्यक्ति की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। यह घटना मैसूर रोड पर राजराजेश्वरी अस्पताल के पास अंचेपाल्या में हुई। मरने वाले की पहचान नागराज के तौर पर हुई है। वह सुबह करीब 5.30 बजे अपनी बेटी के साथ टहल रहे थे, तभी हाथी ने हमला बोल दिया।

उन्हें मैसूर रोड स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आशंका है कि हाथी बन्नेरघट्टा इलाके से आया था।

वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है और हाथी को खोजने और पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। इस घटना से इलाके के निवासियों में चिंता फैल गई है। इलाके में हजारों घर हैं और सुबह-सुबह यहां लोगों की काफी आवाजाही रहती है।

सोर्स-न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार



Source link

You may also like

Leave a Comment