Home Bigg Boss 20सलमान खान ने रीति को डांटा तो मनोज तिवारी का आया बयान, बेटी की भद्दी भाषा पर कुछ नहीं बोले पापा जी – manoj tiwari reacts after salman khan slams rhiti for derogatory remarks bachchon ka bigg boss hai karne do

सलमान खान ने रीति को डांटा तो मनोज तिवारी का आया बयान, बेटी की भद्दी भाषा पर कुछ नहीं बोले पापा जी – manoj tiwari reacts after salman khan slams rhiti for derogatory remarks bachchon ka bigg boss hai karne do

by BollywoodNewsAndMovie


हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के कैप्टंसी टास्क के दौरान माहौल तब काफी खराब हो गया जब रीति तिवारी ने काजी और उदिति से झगड़े के दौरान हदें पार कर दी। अब ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उन्हें डांट लगाई जिसके बाद मनोज तिवारी का भी बयान सामाने आया है।

Manoj Tiwari reacts Salman Khan slams Daughter
मनोज तिवारी ने रीति तिवारी को लेकर कहा
‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट रीति तिवारी ने हाल ही में कैप्टंसी टास्क के रैप बैटल के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह से लड़ाई में हदें पार कर दीं। लड़ते-लड़ते उन्होंने पिता के ओहदे तक पर बातें की, जिसके बाद ‘वीकेंड का वार’ में उन्हें सलमान खान से काफी कुछ सुनना पड़ा। सलमान खान ने उनसे इस घटना, उनकी भाषा और उनके रवैये के बारे में सवाल किए जिसके साथ ही उन्हें एक्टर के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

जब सलमान नेरीतिकी पहचान को एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी के रूप में उठाया और सवाल किया कि क्या उनके पारिवारिक नाम ने उनकी पहचान में कोई भूमिका निभाई है? मनोज ने भी अब अपनी बेटी और रिऐलिटी शो में उनके प्रदर्शन को लेकर मिल रही चर्चा पर रिएक्ट किया है। वहीं उन्होंने इस बात को भी नकारा है कि बेटी को शो में भेजने के लिए उन्होंने किसी तरह की पैरवी की है।

मनोज तिवारी बोले- भैया, बच्चों का बिग बॉस है वो

हालिया बातचीत में उनसे पूछा गया कि रीति तिवारी बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं, कैसा महसूस हो रहा है? इसपर मनोज तिवारी बोले, ‘भैया, बच्चों का बिग बॉस है वो। सोशल मीडिया पर ये भी लिख रहे हैं लोग कि मैंने किसी पैरवी से उसको भेजा है। ऐसा मुझे तो पता ही नहीं था कि वो बिग बॉस में जा रही है।’

‘उसको देखकर किसी को उद्वेलित नहीं होना चाहिए’

उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस एक खेल है जिसमें 24 घंटे कुछ न कुछ हो रहा है। इसलिए उसको देखकर किसी को उद्वेलित नहीं होना चाहिए, किसी को परेशान नहीं होना चाहिए। मैं भी बिग बॉस में रहा हूं। वो एक खेल है, उसका आनंद लीजिए।’

‘वह मनोज तिवारी की बेटी जैसी लगनी चाहिए, न कि डॉली बिंद्रा’

बता दें कि ‘वीकेंड का वार’ में अब सलमान खान ने उनके इस रवैये पर कहा कि वह मनोज तिवारी की बेटी जैसी लगनी चाहिए, न कि डॉली बिंद्रा की तरह। सलमान की नाराजगी के बाद रीति तिवारी को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने सलमान खान, घरवालों और दर्शकों से माफी मांगी।

रीति का मुकाबला उदिति से था और काजी ने उनकी जगह ली

रैप बैटल में रीति का मुकाबला उदिति से था और काजी ने उनकी जगह ली। रीति ने दोनों से बातें करते हुए अपशब्द और अपमानजनक बातें कहीं। उन्होंने काजी से यहां तक कहा कि उनके पिता घर के बाहर उससे निपटेंगे।

आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल

रिति तिवारी इन दिनों ‘बिग बॉस-20’ में साथी प्रतिभागियों उदिति और काजी तौकीर के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और कम पॉकेट मनी मिलने को लेकर दिए बयान के कारण आलोचना का सामना कर रही हैं। इस बीच रिति की मां रानी तिवारी के दूसरे पति और पंजाबी सिंगर एकम बावा ने उनके बयानों को गलत बताया है।

रीति के एक्स फादर ने कही ये बातें

एकम बावा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे रिति को करीब से जानते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस लड़की के बैग और गाड़ियां इतनी महंगी हैं, वह भला इतने कम पैसों में अपना खर्च कैसे चला सकती है।

‘रीति की मां और मैं 2020 से लेकर 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे’

वीडियो में एकम बावा कहते हैं, ‘हाल ही में रिति तिवारी ने बिग बॉस में बोला था कि उन्हें हर माह पॉकेट मनी के तौर पर 25,000 रुपये मिलते रहे हैं। मैं 2020 से लेकर 2025 तक रिति तिवारी के घर पर रहता था। रीति की मां और मैं 2020 से लेकर 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, फिर 2022 में हमारी मेरी शादी हो गई।’

‘उनके पास 4 से 5 लाख रुपये तक के हैंडबैग है’

उन्होंने आगे कहा, ‘रिति तिवारी का मैं, आप सभी को सच बताता हूं कि उनके पास 4 से 5 लाख रुपये तक के हैंडबैग है, रेंज रोवर से लेकर बड़े बड़े ब्रांड की गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों में तो डीजल ही 2 से लेकर 3 हजार तक का पड़ता है। इसके साथ ही, इनकी स्पोर्ट्स कंपनी भी है, जिसका टर्नओवर बहुत कमाल का होता है और कई क्रिकेटर्स उससे जुड़े हैं, तो उसका रुपए कहां जाएगा और फिर मुंबई में कई फ्लैट्स हैं।’

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें