एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का फुल ऑन जोर देखने को मिल रहा है। धीमी शुरुआत के बाद, फिल्म की कमाई में तीसरे हफ्ते में जो जबरदस्त उछाल आया उससे हर कोई हैरान रह गया।
सिर्फ 2 करोड़ रुपये था बजट
अब यह फिल्म अपने आठवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और कमाई है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही। हनुमान अंश ने पहले दिन मात्र 2 लाख रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते 40 लाख की कमाई के साथ ये थिएटर से उतरने वाली थी।
-1790606070344.webp)
कितना रहा 53वें दिन का कलेक्शन?
वहीं आज फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 53 दिन पूरे हो गए हैं और इस बीच रिलीज हुई कई बड़ी से बड़ी फिल्मों को इसने धूल चटाकर अपना स्थान बरकरार रखा हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने वीकडे पर यानी आठवें सोमवार को अभी तक 1.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इस हिसाब से फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 308.61 करोड़ रुपये हो गई है। अगर कमाई का सिलसिला जारी रहा जो इस हफ्ते के अंत तक ये 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर लेगी। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 364.57 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं बात करें दुनियाभर में इसके कलेक्शन की तो हनुमान अंश की कमाई 401.20 करोड़ रुपये हो चुकी है।
-1790606104438.webp)
क्या है हनुमान अंश की कहानी?
बात करें फिल्म की कहानी कि तो विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक की है, जो अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश में पूरे उत्तर भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है।
