Home Morning News (खास खबरें)Dhanbad News: बिजली रही गुल, सुबह पानी को तरसे हजारों लोग, Dhanbad Hindi News

Dhanbad News: बिजली रही गुल, सुबह पानी को तरसे हजारों लोग, Dhanbad Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। शहर के लोहारकुल्ही, सुभाष नगर और आनंद नगर में रविवार की देर रात से सोमवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। रात करीब दो बजे से बिजली गुल होने के बाद सुबह 10 बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। लगातार करीब आठ घंटे बिजली नहीं रहने से गर्मी में लोग रातभर परेशान रहे। बिजली कटौती का असर सुबह की दिनचर्या पर भी पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर भी कई घंटे बाद जवाब दे गए। सुबह बिजली नहीं रहने के कारण मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। इससे लोगों को घरेलू कामकाज के लिए पानी जुटाने में परेशानी हुई।

करीब दो-तीन हजार की आबादी इस समस्या से प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय अचानक बिजली कटने के बाद लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसके कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। सुबह तक बिजली नहीं आने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई।इधर, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने रात दो बजे से बिजली कटने की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से एलटी केबल मरम्मत के लिए सुबह सात बजे से 10:30 बजे तक ही शटडाउन लिया गया था। रात में हुई बिजली कटौती की उन्हें जानकारी नहीं है। विभाग और जमीन पर बिजली बाधित रहने की अवधि के बीच यह अंतर उपभोक्ताओं के लिए सवाल खड़ा कर रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment