Home Hollywoodमुंबई में गुरुजी के महासत्संग में उमड़े बॉलीवुड सितारे, प्रार्थना के दौरान भावुक दिखीं चाहत खन्ना

मुंबई में गुरुजी के महासत्संग में उमड़े बॉलीवुड सितारे, प्रार्थना के दौरान भावुक दिखीं चाहत खन्ना

by BollywoodNewsAndMovie


मुंबई में गुरुजी के महासत्संग में उमड़े बॉलीवुड सितारे, प्रार्थना के दौरान भावुक दिखीं चाहत खन्ना
मुंबई में सोमवार, 16 नवंबर को ‘गुरुजी छतरपुर वाले’ यानी निर्मल सिंह जी महाराज के वार्षिक महासत्संग का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। चकाचौंध भरी दुनिया से दूर, ये सितारे पूरी तरह भक्ति और शांति के माहौल में डूबे नजर आए। इस दौरान अभिनेत्री चाहत खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह प्रार्थना करते समय काफी भावुक होकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: क्या दिसंबर में शादी कर रही हैं Saba Qamar? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी)
सत्संग में शामिल हुए अन्य सितारों में भूमि पेडनेकर, हिमेश रेशमिया, सेलिना जेटली, नील नितिन मुकेश, गुनीत मोंगा और भूषण कुमार प्रमुख थे। कार्यक्रम के दौरान सभी सितारे आम भक्तों की तरह ही शांति से बैठकर गुरुजी के भजनों और कीर्तन का आनंद लेते दिखे। यह आयोजन मुंबई के आईटीसी मराठा में संपन्न हुआ, जहां गुरुजी के भतीजे गुरुप्रिया नवदीप सिंह गौरव भी हजारों भक्तों के बीच उपस्थित थे। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: KBC 18: नेपाल में शूटिंग के दौरान डूबते-डूबते बचे थे अमिताभ बच्चन, सुनाई मौत के करीब वाली घटना)

सितारों की भक्ति और भावुक पल

सत्संग के दौरान सामने आए दृश्यों में भूमि पेडनेकर पारंपरिक बैंगनी सूट में आरती करती नजर आईं। आरती के बाद, वह अन्य भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर प्रार्थना में लीन दिखीं। वहीं, हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी सोनिया के साथ भजनों में तल्लीन नजर आए। नील नितिन मुकेश को वहां मौजूद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित करते हुए देखा गया।

सबसे अधिक चर्चा अभिनेत्री चाहत खन्ना की हो रही है, जो पीले रंग के सूट में आंखें मूंदकर प्रार्थना कर रही थीं। इस दौरान वह खुद को रोक नहीं पाईं और फफककर रो पड़ीं। वहीं, निजी जीवन में कठिन दौर से गुजर रहीं अभिनेत्री सेलिना जेटली भी सत्संग में शामिल हुईं। वह काफी समय से अपने पति पीटर हाग से तलाक और बच्चों की कस्टडी के कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। सेलिना को भी गुरुजी के सामने हाथ जोड़कर ध्यान मुद्रा में देखा गया।

गुरुजी के प्रति बॉलीवुड का जुड़ाव

निर्मल सिंह जी महाराज, जिन्हें ‘दुगरी वाले गुरुजी’ या ‘शुक्राना गुरुजी’ के नाम से भी जाना जाता है, के अनुयायियों की संख्या काफी बड़ी है। उनके भक्त उन्हें भगवान शिव का अवतार मानते हैं। 7 जुलाई 1952 को पंजाब के दुगरी गांव में जन्मे गुरुजी के दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और मुंबई में लाखों अनुयायी हैं।

बॉलीवुड में गुरुजी के प्रति गहरी आस्था रखने वालों की लंबी फेहरिस्त है। इससे पहले भी हेमा मालिनी, जैकलीन फर्नांडिस और कपूर परिवार के सदस्य उनके सत्संगों में शामिल होते रहे हैं। मुंबई के इस वार्षिक महासत्संग में इनके अलावा ललित पंडित, रोहन गांडोत्रा, सोनाली सहगल, साहिल सलाथिया, पूजा चोपड़ा, राय लक्ष्मी, गुरप्रीत कौर चड्ढा, सिद्धार्थ सिबल, सरगम सिंह, रश्मि आर्या, ऋषभ साहनी और मोजेज सिंह जैसे कलाकार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गुरुप्रिया नवदीप सिंह गौरव ने भक्तों के साथ उनके व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।



Source link

You may also like

Leave a Comment