Home Morning News (खास खबरें)Haridwar News:गुरुद्वारों में संक्रांति का उल्लास, सुबह से देर रात तक शबद कीर्तन में जुटी संगत – Celebratory Spirit Of Sankranti In Gurdwaras; Devotees Engaged In Shabad Kirtan From Morning Until Late At Night

Haridwar News:गुरुद्वारों में संक्रांति का उल्लास, सुबह से देर रात तक शबद कीर्तन में जुटी संगत – Celebratory Spirit Of Sankranti In Gurdwaras; Devotees Engaged In Shabad Kirtan From Morning Until Late At Night

by BollywoodNewsAndMovie


गुरुघर में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया निर्णय

हरकी पैड़ी पर स्नान की अनुमति जैसे मुद्दे भी उठाए गए

माई सिटी रिपोर्टर

हरिद्वार। धर्मनगरी के गुरुद्वारों में माघ महीने की संक्रांति धूमधाम से मनाई गई। सुबह से देर रात तक गुरुद्वारों में पाठ और शबद कीर्तन सुनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगत ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए संघर्ष और हरकी पैड़ी स्नान की अनुमति जैसे मुद्दे उठाए गए।

निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में सुबह का दीवान सजाया गया। बाबा पंडत ने कहा कि सभी को गुरु घर से जुड़ाव होना चाहिए। उन्होंने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए सिख समाज के संघर्ष पर जोर दिया। इस संबंध में पिछले दिनों एक प्रतिनिधिमंडल अकाल तख्त साहिब के कुलदीप सिंह गड़गज से मिला था।

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से जल्द वार्ता का अनुरोध किया है। बाबा पंडित ने स्पष्ट किया कि जब तक गुरुद्वारे के लिए मूल स्थान प्राप्त नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। सूबा सिंह ढिल्लों ने श्री गुरु नानक प्रकाश पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र की सिक्ख संगत को हरकी पैड़ी स्नान की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष संगत को डांडी चौक पर रोका जाता है, जिससे उनमें भारी रोष है।

—————————

कथाकारों ने सुनाई धार्मिक शिक्षाप्रद बातें

निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में संत जगजीत सिंह शास्त्री और मनप्रीत सिंह ने संक्रांति पर कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति परमात्मा से जुड़ जाता है, उसे कोई दुख नहीं होता है। जिस परमात्मा ने सुंदर शरीर दिया है, उसका सदैव सिमरन करना चाहिए। परमात्मा अपने भक्तों की परीक्षा लेता है, लेकिन साथ कभी नहीं छोड़ता।

—————————

गुरु नानक प्रकाश पर्व की प्रभात फेरी

गुरु नानक प्रकाश पर्व के अवसर पर एक विशेष प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रभात फेरी 23 नवंबर को सुबह 5 बजे शुरू होगी। प्रभात फेरी प्रेमनगर चौक से शुरू होकर कृष्णा नगर, देशरक्षक, दादूबाग पुलिया, कनखल कोतवाली और कनखल चौक से गुजरेगी। यह गुरु अमरदास गुरुद्वारे तक जाएगी। इस अवसर पर ज्ञानी पंकज सिंह, सतपाल सिंह, अनूप सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।



Source link

You may also like

Leave a Comment