Home ViralBilaspur Viral Video Controversy | Girl Seen With Knife And Cigarette

Bilaspur Viral Video Controversy | Girl Seen With Knife And Cigarette

by BollywoodNewsAndMovie


बिलासपुर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती का चाकू लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती एक हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ा रही और दूसरे हाथ में चाकू लेकर कैमरे के सामने नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती तान्या अली है।

2 दिन पहले भी इसी युवती से जुड़ा सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया था। हालांकि चाकू वाला वीडियो कब का है और इसे किसने रिकॉर्ड किया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर दावा है कि वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल heyyy_tanny से स्टोरी पर लगाया गया था। वहीं, शहर के मुख्य सड़क पर लड़कियों के शराब पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

देखिए ये तस्वीरें…

हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ा रही युवती, दूसरे हाथ में चाकू ली हुई है।

हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ा रही युवती, दूसरे हाथ में चाकू ली हुई है।

युवती हाथ में चाकू लेकर लहराती दिख रही है।

युवती हाथ में चाकू लेकर लहराती दिख रही है।

शहर के मुख्य सड़क पर लड़कियों के शराब पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

शहर के मुख्य सड़क पर लड़कियों के शराब पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

चाकू लहराते कैमरे के सामने दिखी युवती

वायरल वीडियो में युवती सिगरेट पीते और धुआं उड़ाती हुए दिखाई दे रही है। उसके दूसरे हाथ में चाकू है और वह कैमरे के सामने इसे लहराती नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

2 दिन पहले मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था

बताया जा रहा है कि, 2 दिन पहले गणेशोत्सव के दौरान युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवतियां एक लड़की से सड़क पर मारपीट करती नजर आई थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन लड़कियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, माफी मांगने के बाद उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया था।

मारपीट करने वाली तीनों युवतियों से थाने में कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई।

मारपीट करने वाली तीनों युवतियों से थाने में कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई।

मुख्य सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी वायरल

इसी बीच बिलासपुर में 2 युवतियों के सड़क किनारे बैठकर शराब पीने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक जाने वाले मार्ग का है।

वीडियो में सड़क किनारे 2 स्कूटी दिखाई दे रही है। दो युवती के शराब पीने का दावा किया जा रहा है। यह शहर का प्रमुख मार्ग बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

वीडियो में दिखाई दे रही युवती और घटनाओं की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

युवती को पीटने वाली लड़कियों ने कान पकड़कर SORRY कहा: बीच सड़क जमीन पर पटका, लात-घूंसों से पीटा, पुलिस ने थाने में कराई उठक-बैठक

मारपीट करने वाली तीनों युवतियों से थाने में कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई।

मारपीट करने वाली तीनों युवतियों से थाने में कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच सड़क एक युवती को पीटने वाली 3 लड़कियों ने माफी मांगी। थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

You may also like

Leave a Comment