Home Viralपंचकूला में हाईवे पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर दबोचे दो युवक; 45 हजार का चालान और बाइक-स्कूटी जब्त

पंचकूला में हाईवे पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर दबोचे दो युवक; 45 हजार का चालान और बाइक-स्कूटी जब्त

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला-शिमला हाईवे पर स्टंटबाजी करना युवकों को भारी पड़ा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो युवक धर-दबोचे। 45 हजार का चालान काटा, साथ ही बाइक और स्कूटी जब्त कर ली।

ट्रैफिक थाने के प्रभारी अभिषेक ने बताया कि दो युवकों का चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास हाईवे पर बाइक और स्कूटी से खतरनाक स्टंट करते के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए थे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

वायरल वीडियो की जांच करते हुए स्टंटबाजी करने वाले बाइक व स्कूटी वाले युवकों की पहचान कर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। दोनों चालकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, जिसे उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन एक 20 हजार और दूसरे का 25 हजार रुपये का चालान कर बाइक तथा स्कूटी को जब्त कर लिया गया।

सड़क कोई स्टंट करने का मैदान नहीं

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि सड़क कोई स्टंट करने का मैदान नहीं है। सड़क पर आपकी बाइक अकेले नहीं चलती, आपके साथ दूसरे परिवारों की जिंदगी भी सफर करती है।

आप केवल अपनी जान को जोखिम में नहीं डालते, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं। कुछ सेकंड का रोमांच जिंदगीभर का पछतावा बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और हुनर का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए।

सिरफिरे न बनें, असली हीरो बनें

खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाना, किसी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की जान बचाना या जरूरतमंद की मदद करना ही वास्तविक बहादुरी है। उन्होंने कहा कि याद रखिए, सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला सिरफिरा कहलाता है, जबकि असली हीरो वह है जो जिम्मेदारी से वाहन चलाकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखता है।

उन्होनें युवाओं और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने, लाइक और व्यूज पाने या रोमांच के लिए खतरनाक स्टंट करने से पूरी तरह बचें।



Source link

You may also like

Leave a Comment