Home ViralSouth Korea Viral Fish: समंदर से आई शार्क नहर में गिरते ही बनी स्टार फिश दौड़-दौड़कर देखने पहुंच रहे लोग

South Korea Viral Fish: समंदर से आई शार्क नहर में गिरते ही बनी स्टार फिश दौड़-दौड़कर देखने पहुंच रहे लोग

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Canal Trapped Viral Shark: दुनिया में कब लोगों को क्या पसंद आ जाए, कहा नहीं जा सकता. दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में लोगों का दिल लग गया है एक मछली से. गलती से समंदर से नहर में गिरी शार्क मछली यहां पहुंचते ही स्टार बन गई और इसे देखने वालों की भीड़ गई.

ख़बरें फटाफट

समंदर से आई शार्क, नहर में गिरते ही बनी 'स्टार फिश', दौड़े-दौड़े देखने आए लोगZoom

शार्क नहर में फंसकर बनी स्टार. (X/@kingwest0219)

Bukang-i Busan Viral Shark: दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में इन दिनों एक शार्क ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. आमतौर पर शार्क को समुद्र में देखा जाता है, लेकिन यहां एक शार्क पिछले 12 दिनों से शहर की एक कृत्रिम नहर में फंसी हुई है. उसे देखने के लिए अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं. स्थानीय लोगों ने प्यार से इस शार्क का नाम बुकांग-ई रखा है. अब समुद्री अधिकारियों ने उसे सुरक्षित तरीके से नहर से निकालकर खुले समुद्र में पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है.

यह शार्क पहली बार 18 सितंबर को बुसान के नॉर्थ पोर्ट इलाके के एक वॉटरफ्रंट पार्क की नहर में दिखाई दी थी. अधिकारियों ने शुरू में उसे वहां से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन शार्क नहर छोड़कर जाने को तैयार नहीं हुई. कई प्रयासों के बाद अधिकारियों ने अभियान रोक दिया. इस बीच शार्क को देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई. देखते ही देखते वह बुसान के इस इलाके का एक अनोखा आकर्षण बन गई.



Source link

You may also like

Leave a Comment