Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘वो थोड़ा डॉमिनेंट था…’, करण वाही संग ब्रेकअप पर उदिति सिंह ने बताई रिश्ते की सच्चाई

Bigg Boss 20: ‘वो थोड़ा डॉमिनेंट था…’, करण वाही संग ब्रेकअप पर उदिति सिंह ने बताई रिश्ते की सच्चाई

by BollywoodNewsAndMovie


एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. शो में रहते हुए वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करती नजर आती हैं. इससे पहले भी उदिति कई बार करण के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं.

हाल ही के एपिसोड में उदिति सिंह ने स्काउट ओपी के साथ बातचीत के दौरान अपने ब्रेकअप के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ब्रेकअप सच में एक ब्लेसिंग था.’ उन्होंने बताया कि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई बदलाव आए.

उदिति सिंह ने बताई रिश्ते की सच्चाई
उदिति ने अपने और करण वाही के ब्रेकअप की वजह के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब दोनों ने अपना पेट नोहा अडॉप्ट किया, उसके बाद उनके रिश्ते में धीरे-धीरे परेशानियां आने लगी थीं.

उदिति ने बताया कि पेट नोहा की देखभाल को लेकर भी उनके और करण के बीच अक्सर बहस होती थी. उन्होंने कहा, ‘उसको लेकर बहुत लड़ाइयां हुईं.’ इसके अलावा दोनों के साफ-सफाई करने के तरीके भी अलग थे, जिसकी वजह से उनके बीच कई बार अनबन होती थी. उदिति ने कहा, ‘मेरे तरीके अलग सफाई के, उसके अलग.’

‘पार्टनर ही डिमोटिवेट कर रहा है’
उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार ऐसा महसूस कराया गया कि वो कुछ नहीं कर सकतीं और इस वजह से उनका कॉन्फिडेंस कम हुआ. उदिति ने कहा, ‘आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता. पार्टनर ही डिमोटिवेट कर रहा है.’

उदिति ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि कई बार रिश्ते को बचाने के लिए लोग पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी रिश्ता नहीं चल पाता. उदिति ने कहा कि अगर दो लोगों का साथ होना तय नहीं है, तो चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, रिश्ता आखिरकार टूट ही जाता है. वहीं, अगर समय और हालात सही हों, तो रिश्ता चल सकता है.

सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात
बता दें कि उदिति और करण वाही ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी. दोनों की पहली बातचीत सोशल मीडिया पर हुई थी, जिसके बाद लंदन में करण के कुछ दोस्तों के साथ उनकी मुलाकात हुई. कुछ मुलाकातों और करीब दो महीने तक बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.

जनवरी 2020 में करण ने उदिति के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ता ऑफिशियल किया था. हालांकि फिर साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया.





Source link

You may also like

Leave a Comment