एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म द वन (The Vvaan) की कमाई मंगलवार को बढ़ी है। 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन यह फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर रही है।
किसी भी फिल्म की कमाई में वीकडेज में गिरावट आती है, लेकिन फिर भी करोड़ों में कमाई करना बड़ी बात है। द वन ने भी वीकेंड में धांसू कमाई की और वीकडेज में कमाई घटी है। हालांकि, फिल्म ने डिवोशनल मूवी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को भी पछाड़ दिया है।
द वन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, द वन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन यानी मंगलवार को 5.33 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने ये कमाई 6,894 शोज से की है। फिल्म ने सोमवार से ज्यादा कमाई की है। फिल्म का मंडे कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये था।

द वन की वजह से ब्लॉकबस्टर हनुमान अंश की कमाई में गिरावट आ गई है। फिल्म ने 54वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ढाई करोड़ रुपये की ही कमाई है।
वीकेंड में द वन की हुई चांदी
वीकडेज में कमाई भले ही 5 करोड़ के आसपास रही हो, लेकिन फिल्म ने वीकेंड में धांसू कलेक्शन किया था। फिल्म की ओपनिंग भले ही 8 करोड़ रुपये के करीब थी। मगर इसने शनिवार को 11.25 करोड़ रुपये कमाया था। वहीं, रविवार को कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था। कुल मिलाकर अभी तक फिल्म ने 44.18 करोड़ रुपये का नेट इंडियन कलेक्शन किया है और ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ के पार है।
द वन की स्टार कास्ट और कहानी
द वन की कहानी वन देवी मंदिर और छठी मईया की महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
