Home ViralBallia News:मौसम बदलते ही बढ़े वायरल हड्डी और त्वचा रोग के मरीज – Number Of Patients With Viral Infections, Bone Ailments

Ballia News:मौसम बदलते ही बढ़े वायरल हड्डी और त्वचा रोग के मरीज – Number Of Patients With Viral Infections, Bone Ailments

by BollywoodNewsAndMovie


बैरिया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। बीते सप्ताह तापमान में कई डिग्री सेल्सियस का अंतर आने से वायरल बुखार, हड्डी और त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जोड़ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि करीब एक महीने से वायरल बुखार के साथ जोड़ संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण जुकाम, खांसी, गले में खराश, सूजन और शरीर में दर्द की शिकायतें अधिक मिल रही हैं। मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे 466 मरीजों में करीब 70 फीसदी इन्हीं समस्याओं से पीड़ित मिले। कई मरीजों में रक्तचाप और मधुमेह का स्तर भी अनियंत्रित पाया गया।

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सोनबरसा (बैरिया) के सीएमएस डॉ. विमल कुमार ने बताया कि बीते दिनों तापमान कम होने और ठंडी हवा चलने से पुरानी चोट के दर्द की समस्या फिर उभर आई है। मरीज गर्दन, कमर और कंधे में दर्द की शिकायत भी कर रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment