Home ViralLucknow Alambagh Viral Video | Youths Brandish Weapon On Road

Lucknow Alambagh Viral Video | Youths Brandish Weapon On Road

by BollywoodNewsAndMovie


धीरज बख्शी | सरोजनी नगर, लखनऊ15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिनदहाड़े सड़क पर लहराया असलहा। - Dainik Bhaskar

दिनदहाड़े सड़क पर लहराया असलहा।

लखनऊ में दिनदहाड़े सड़क पर दबंग युवकों ने असलहा लहराया। सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर तीन युवकों के झगड़ने और असलहा लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ। यह घटना आलमबाग थाना क्षेत्र के ईको गार्डन के पास की है।

वायरल वीडियो में एक युवक के हाथ में पिस्टल साफ दिख रही है। युवक बीच सड़क पर आपस में झगड़ रहे थे और एक युवक खुलेआम पिस्टल लहरा रहा था। इस दौरान राहगीरों में डर का माहौल था।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि-

QuoteImage

वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। गाड़ी नंबर साफ न होने से युवकों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

QuoteImage



Source link

You may also like

Leave a Comment