Home Viralक्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

by BollywoodNewsAndMovie


क्या मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार हो गए हैं? इन अफवाहों को देखते हुए कॉमेडियन ने रिएक्ट किया है. बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए रिएक्ट किया. उन्होंने अफवाहों को हवा करते हुए बताया कि वह अरेस्ट नहीं हुए हैं. फर्जी वीडियो वायरल करके ऐसी खबरों को तूल दिया जा रहा है. साथ ही उन्होंने चुटकी भी ली.

हुआ ये कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स दावा करने लगे कि एक बार फिर मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार हुए हैं. ECL (एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग) सीजन 3 के चलते ये कदम उठाया गया है. जब ये अफवाहें ज्यादा उड़ने लगी तो मुनव्वर फारुकी को रिएक्ट करना पड़ा.

गिरफ्तारी के रूमर्स पर बोले मुनव्वर फारुकी
एक यूजर ने वीडियो शेयर किया था. जिसमें पुलिस एक शख्स को ले जाते हुए नजर आ रही है. यूजर ने लिखा था, ‘बीती रात मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. लेकिन क्यों?’ इसी क्लिप को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने लिखा, ‘मैं भी खुद को ही ढूंढ रहा हूं वीडियो में.’ मुनव्वर फारुकी ने अपने पोस्ट में साफ साफ ये इशारा किया कि फुटेज में दिख रहा शख्स कोई और है. फर्जी वीडियो शेयर करके उनकी गिरफ्तारी के दावे सरासर गलत है.

5 साल पहले हुए थे अरेस्ट
मुनव्वर फारुकी जनवरी 2021 में धार्मिक भावनाएं आहात करने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे. तब उनके बयान के बाद ऐसा मामला गरमाया था कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था. दरअसल कॉमेडियन पर इंदौर में एक शो के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था. इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी और पुलिस ने उन्हें कस्टडी में लिया गया था. तब उन्हें करीब महीनाभर जेल में बिताना पड़ा था और फरवरी 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी.

ये भी पढ़ें: AI कंपनी ने उर्वशी रौतेला की तस्वीरों का किया इस्तेमाल, गुस्से से हुईं लाल, 7,000 करोड़ हर्जाना मांगने की तैयारी

करण जौहर के शो में आए थे नजर
मुनव्वर के कामकाज की बात करें तो वह आखिरी बार करण जौहर के शो द ट्रैटर्स सीजन 2 में नजर आए थे. मगर इस शो में वह काफी जल्दी ही एलिमनेट हो गए थे.

विज्ञापन



Source link

You may also like

Leave a Comment