Home Viralझांसी में भंडारे के दौरान विवाद; युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

झांसी में भंडारे के दौरान विवाद; युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

by BollywoodNewsAndMovie


युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल (Photo credit: ETV Bharat)

झांसी : सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को बेरहमी से पीट दिया. सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के अनुसार, सीपरी बाजार के मसीहगंज में मारपीट की घटना सामने आई थी. पार्षद की तहरीर पर हर्षवर्धन यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर-रात भंडारा चल रहा था, तभी थार कार से हर्ष यादव अपने कई साथियों के साथ पहुंचा। बाहर जाने वाले रास्ते से वह लोग अंदर घुसने लगे। गेट पर मौजूद युवकों के रोकने पर हर्ष उनसे उलझ गया। शोर-शराबा सुनकर पूर्व उपसभापति एवं स्थानीय पार्षद दिनेश सिंह पहुंच गए। दिनेश ने हर्ष यादव को अंदर ले चलने की बात कही। तब तक हर्ष के कई दोस्त भी आ गए। उनके पहुंचते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

पूर्व उपसभापति एवं सभासद दिनेश प्रताप सिंह का आरोप है कि इस दौरान हर्षवर्धन यादव और कई अज्ञात व्यक्तियों ने कार्यकर्ताओं से मारपीट की और कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया. शिकायत पर में पार्षद ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को भंडारे का आयोजन किया जा रहा था. भंडारा स्थल पर भीड़ थी और लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान एक युवक वाहन लेकर भंडारा स्थल से निकलने लगा.

आरोप है कि लोगों ने उसे भीड़ होने की वजह से वाहन सवार को दूसरी तरफ से निकलने को कहा. आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज और विवाद किया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी से बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि आरोपी ने कई साथियों को मौके पर बुला लिया.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि युवक के कपड़े तक फट गए. आस-पास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखे. आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है. हालांकि ईटीवी भारत वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में शिक्षिका से मारपीट, बच्चों के सामने क्लास में महिला ने पीटा, बाल खींचे, जमीन पर पटका



Source link

You may also like

Leave a Comment