Home ViralLudhiana Viral Video | Intoxicated Woman Creates Ruckus in Colony

Ludhiana Viral Video | Intoxicated Woman Creates Ruckus in Colony

by BollywoodNewsAndMovie


नशे में झूमती युवती के बारे में बताते हुए पार्षद चतरवीर सिंह।

लुधियाना में नशे में झूमती युवती का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती लोगों के घरों के मुख्य गेट खटखटाती और डोर बेल बजाती हुई नजर आई। उसकी इस तरह की हालत देखकर आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। मामला संजय गांधी कॉलोनी में सामने आया।

.

यह वीडियो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वार्ड नंबर 20 के पार्षद चतरवीर सिंह ने सोमवार को दोपहर 12 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में सफेद शर्ट पहने युवती नशे में इस कदर झूमती दिख रही है कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही।

युवती अपना एड्रेस भी नहीं बता पाई।

युवती अपना एड्रेस भी नहीं बता पाई।

युवती एड्रेस भी नहीं बता पाई जब पार्षद ने युवती से पूछा कि बेटा, कहां से आई हो, कहां जाना है और तुम्हारा नाम क्या है? इस पर युवती ने लड़खड़ाती जुबान में जवाब दिया- “32 सेक्टर… थोड़ा लेफ्ट और उधर।” युवती ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी।

नशा बेचती महिला को पकड़ा था पार्षद चतरवीर सिंह ने कहा कि उनके वार्ड में नशा तस्करी की समस्या बेहद गंभीर रूप ले चुकी है और कुछ लोग इलाके में खुलेआम नशा बेच रहे हैं। पार्षद ने कहा कि कुछ महीने पहले भी संजय गांधी कॉलोनी में उन्होंने एक महिला को नशा बेचते पकड़कर पुलिस के हवाले किया था और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी फिलहाल वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती की पहचान और उसके नशा करने की आधिकारिक पुष्टि को लेकर पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। इस बारे में ADCP जश्नदीप सिंह गिल ने कहा कि अभी तक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

———-

ये खबर भी पढ़ें…

लुधियाना में नशे में झूमते युवक-युवती का VIDEO, लड़का खंडहर में तो लड़की सड़क पर लड़खड़ाती मिली; आंखें बंद, खड़े नहीं हो पा रहे थे

लुधियाना में नशे में झूमते युवक और युवती के 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो खाली खंडहर का है, जहां एक युवक बेसुध हालत में दीवार के सहारे गिरता-संभलता नजर आ रहा है। दूसरा वीडियो समराला चौक का है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर काफी देर तक नशे की हालत में झूमती दिखाई दे रही है। (पढे़ं पूरी खबर)



Source link

You may also like

Leave a Comment