Home Morning News (खास खबरें)Delhi Ncr News:बारापुला-3 शुरू, सुबह व्यस्ततम समय में जाम, शाम को फर्राटा – Barapullah Phase 3 Opens: Traffic Jams During The Morning Rush Hour, But Smooth Sailing In The Evening

Delhi Ncr News:बारापुला-3 शुरू, सुबह व्यस्ततम समय में जाम, शाम को फर्राटा – Barapullah Phase 3 Opens: Traffic Jams During The Morning Rush Hour, But Smooth Sailing In The Evening

by BollywoodNewsAndMovie


मयूर विहार से खुलते ही उमड़ा वाहनों का दबाव, तीन लेन का ट्रैफिक पुराने दो लेन में फंसा, पुराने और नए बारापुला के ज्वाॅइंट पर बॉटलनेक बना परेशानी

शाम को पांच मिनट में पूरा हुआ साढ़े तीन किलोमीटर का सफर

संदीप वर्मा/ राजकुमार शर्मा

नई दिल्ली/पूर्वी दिल्ली बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 के उद्घाटन के अगले ही दिन बुधवार को नए रास्ते पर यातायात का पहला अनुभव सुबह जाम से शुरू हुआ और शाम तक तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सुबह मयूर विहार की तरफ प्रवेश मार्ग पर बैरिकेड लगे होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब सवा 10 बजे पीडब्ल्यूडी की दो क्रेन की मदद से बैरिकेड और रास्ते में रखे पत्थर हटाए गए। इसके बाद जैसे ही रास्ता खुला, पीछे जमा वाहन तेजी से एलिवेटेड कॉरिडोर पर पहुंचने लगे।

उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में वाहन चालकों को लगा कि बारापुला फेज-3 आम यातायात के लिए पूरी तरह उपलब्ध है। नोएडा, गाजियाबाद और मयूर विहार की तरफ से आने वाले वाहन चालकों ने नए रास्ते का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। डीएनडी और नोएडा लिंक रोड पर भी सुबह यातायात का दबाव था। ऐसे में कई वाहन चालक पुराने रास्तों के बजाय बारापुला-3 की ओर मुड़ गए।

तीन लेन का ट्रैफिक दो लेन में फंसा

बारापुला फेज-3 से आने वाला तीन लेन का यातायात आगे पुराने बारापुला की दो लेन में मिल रहा था। दूसरी तरफ डीएनडी की ओर से आने वाला यातायात भी इसी हिस्से में जुड़ रहा था। कुछ दूरी पर रिंग रोड से आने वाले दो लेन के वाहनों का दबाव भी था। तीन अलग-अलग दिशाओं से आने वाला यातायात सीमित हिस्से में मिलने के कारण बॉटलनेक बन गया।

-करीब दो किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा। जाम बढ़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने मयूर विहार के पास से वाहनों को नोएडा लिंक रोड और डीएनडी की ओर मोड़ना शुरू किया। करीब साढ़े 11 बजे तक लोगों को राहत मिल गई। दोपहर 12 बजे के बाद एलिवेटेड रोड पर यातायात सामान्य नजर आने लगा और वाहन बिना ज्यादा रुकावट के निकलने लगे।

डीएनडी और नोएडा लिंक रोड पर घटा दबाव

नए कॉरिडोर का असर डीएनडी और नोएडा लिंक रोड पर भी दिखाई दिया। इन मार्गों से जाने वाले कई वाहन चालकों ने बारापुला-3 का विकल्प चुना। इससे दोनों सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हुआ और यातायात अपेक्षाकृत सुचारु दिखाई दिया।

सुबह रिंग रोड का रास्ता बंद, दोपहर बाद खुला

सुबह के समय बारापुला-3 से रिंग रोड की ओर जाने वाला रास्ता नहीं खोला गया था। इसलिए रिंग रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को एम्स और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम रोड की ओर जाना पड़ रहा था। दोपहर बाद रिंग रोड जाने का रास्ता खोल दिया गया। इसके बाद इस दिशा में जाने वाले वाहन सीधे रिंग रोड की ओर बढ़ने लगे।

पहली बार गुजरने वाले चालक हुए भ्रमित

नए मार्ग पर पहले दिन कई वाहन चालक दिशा को लेकर भी असमंजस में दिखाई दिए। कुछ चालकों को रिंग रोड जाना था, लेकिन वे आईएनए की तरफ चले गए। वहीं, आईएनए जाने वाले कुछ वाहन रिंग रोड की दिशा में बढ़ गए। दिशा-सूचक बोर्ड नहीं होने के कारण चालकों को सही रास्ता चुनने में परेशानी हुई।

शाम चार बजे पांच मिनट में साढ़े तीन किलोमीटर

शाम करीब चार बजे अमर उजाला की टीम मयूर विहार के पास एलिवेटेड रोड के प्रवेश बिंदु पर पहुंची। उस समय यातायात सुचारु था और वाहन बिना किसी बड़े अवरोध के आगे बढ़ रहे थे। टीम ने मयूर विहार की तरफ से एलिवेटेड रोड पर करीब साढ़े तीन किलोमीटर का सफर किया। यह दूरी करीब पांच मिनट में पूरी हो गई। दोपहर बाद यातायात सामान्य होने के साथ नए कॉरिडोर पर वाहन लगातार आगे बढ़ते दिखाई दिए।

साइकिल के लिए अलग लेन

बारापुला फेज-3 पर साइकिल चालकों के लिए अलग लेन भी बनाई गई है। इससे साइकिल सवारों को तेज रफ्तार वाहनों से अलग रास्ता मिलेगा। आसपास के इलाकों से साइकिल से आने-जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है।

तीन जगह पार्किंग, यमुना और नोएडा का नजारा

एलिवेटेड कॉरिडोर पर तीन स्थानों पर पार्किंग की सुविधा विकसित की गई है। यहां वाहन खड़े करने के साथ लोग कुछ देर रुक भी सकते हैं। ऊंचाई पर होने के कारण इन स्थानों से यमुना और दिल्ली-नोएडा क्षेत्र का दृश्य दिखाई देता है।

उद्घाटन के बाद पूरी तरह चालू समझकर पहुंचे वाहन चालक

मयूर विहार निवासी रितेश ने बताया कि उद्घाटन की खबर मिलने के बाद उन्हें लगा कि सड़क पूरी तरह आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। इसी उम्मीद में वह नए रास्ते से जाने पहुंचे, लेकिन प्रवेश पर बैरिकेड देखकर रुकना पड़ा। वाहन चालक अभिनव के मुताबिक, नोएडा लिंक रोड से भी कई वाहन चालक नए रास्ते का इस्तेमाल करने पहुंचे थे। बारापुला फेज-3 मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है। बृहस्पतिवार सुबह सराय काले खां से मयूर विहार की तरफ इस मार्ग को खोले जाने की संभावना है। इसके बाद दोनों दिशाओं से यातायात शुरू होने पर कॉरिडोर पर वाहनों के आवागमन की तस्वीर और स्पष्ट होगी। ब्यूरो/ संवाद



Source link

You may also like

Leave a Comment