Home Box OfficeBox Office Collection The Paradise Crosses 100 Crore The Vvan Nears 50 Crore Mirzapur The Movie Slows Down – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office Collection The Paradise Crosses 100 Crore The Vvan Nears 50 Crore Mirzapur The Movie Slows Down – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन दिनों थिएटर्स में ‘द वन’, ‘द पैराडाइज’, हनुमान अंश और ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए इन फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है। 




Box Office Collection The Paradise Crosses 100 Crore The Vvan Nears 50 Crore Mirzapur The Movie Slows Down

मिर्जापुर द मूवी
– फोटो : सोशल मीडिया


‘मिर्जापुर द मूवी’ गिन रही आखिरी सांसें

  • अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई अब लाखों में गिर गई है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन पूरे कर चुकी है।
  • 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आज बुधवार को 33 लाख की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.68 करोड़ हो गया है। 


Box Office Collection The Paradise Crosses 100 Crore The Vvan Nears 50 Crore Mirzapur The Movie Slows Down

हनुमान अंश
– फोटो : सोशल मीडिया


‘हनुमान अंश’ अभी भी रेस में शामिल

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं। फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। आज बुधवार को इसने 1.64 करोड़ की कमाई की। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 313.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।


Box Office Collection The Paradise Crosses 100 Crore The Vvan Nears 50 Crore Mirzapur The Movie Slows Down

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर
– फोटो : सोशल मीडिया


‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने कितनी की कमाई?

  • ‘द वन’ के साथ ही हॉलीवुड मूवी ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने भी सिनेमाघरों ने दस्तक दी।
  • फिल्म 7 साल बाद ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ नाम से फिर से री-रिलीज हुई है।
  • लेकिन फैंस में फिल्म को लेकर पहले जैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
  • आज बुधवार को इसने 1.13 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म ने 6 दिनों में 28.43 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। 


Box Office Collection The Paradise Crosses 100 Crore The Vvan Nears 50 Crore Mirzapur The Movie Slows Down

फिल्म ‘द पैराडाइज’
– फोटो : इंस्टाग्राम


‘द पैराडाइज’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा 

24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के लिए पहला हफ्ता खास रहा है। आज बुधवार को इसने 2.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘द पैराडाइज’ का टोटल कलेक्शन 104.38 करोड़ हो गया है। 




Source link

You may also like

Leave a Comment