Home Box Officeबॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 10 इंडियन फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 10 इंडियन फिल्में

by BollywoodNewsAndMovie


2026 में ‘धुरंधर 2’ से लेकक ‘जन नायकन’ तक कई ऐसी फिल्में रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक धमाका कर दिया. ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. आइए ऐसे में नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्होंने 300 करोड़ क्लब में एंट्री मारी और बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी.

‘धुरंधर 2’

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1375.39 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. नहीं नेट 1149.30 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 438 करोड़ का बिजनेस किया. दुनियाभर में फिल्म ने 1813.39 करोड़ का बिजनेस किया. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई थी. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था.

फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. वहीं संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आए. फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक ने धमाका मचा दिया था. फिल्म के शोज हाउसफुल रहे थे. पहले पार्ट की वजह से फिल्म को लेकर काफी बज भी था.

‘बॉर्डर 2’ 
फिल्म ने 450.19 करोड़ का दुनियाभर में कलेक्शन किया. वहीं इंडिया में ग्रॉस 392.94 करोड़ कमाए. फिल्म ने नेट 329.43 करोड़ की कमाई की. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 57.25 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स नजर आए.

‘पेद्दी’

राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस दुनियाभर में 341.90 करोड़ कमाए. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 289 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 244.64 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. नहीं ओवरजीस मार्केट में फिल्म ने 52.90 करोड़ का बिजनेस किया.

‘हनुमान अंश’

फिल्म थिएटर में लगी है. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर में 368.90 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने नेट 312.28 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 407.90 करोड़ कमा लिए हैं.

‘जन नायकन’

फिल्म में थलपति विजय लीड रोल में नजर आए. ये उनकी आखिरी फिल्म है. उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट ले ली है. फिल्म ने दुनियाभर में 324.65 करोड़ का बिजनेस किया. नहीं फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 231.15 करोड़ कमाए. फिल्म ने नेट 198.54 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 93.50 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा

 ‘करुप्पु’

फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या लीड रोल में थे. फिल्म ने दुनियाभर में 310.12 करोड़ का बिजनेस किया. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 229.97 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 81.15 करोड़ का बिजनेस किया.

‘टॉक्सिक’

फिल्म में यश लीड रोल में थे. उन्होंने डबल रोल प्ले किया था. फिल्म ने 342.23 करोड़ का दुनियाभर में कलेक्शन किया था. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 289.48 करोड़ कमाए. फिल्म ने नेट 250.11 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 43.75 करोड़ का बिजनेस किया. 

‘मन शंकर प्रसाद गारु’

इस फिल्म ने दुनियाभर में 301.49 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 258.49 करोड़ और नेट 218.47 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 43 करोड़ का बिजनेस किया.

‘मिर्जापुर: द मूवी’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दुनियाभर में 332.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 271.74 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं नेट 229.35 करोड़ कमाए. फिल्म अभी थिएटर में लगी है. इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वता त्रिपाठी जैसे स्टार्स नजर आए.

Bethlehem Kudumba Unit
फिल्म ने दुनियाभर में 329.7 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इंडिया में फिल्म ने 191.32 करोड़ ग्रॉस और 168.87 नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 138.25  करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म का जॉनर रोमांटिक है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 37 मिनट है. फिल्म को गिरिश एडी ने डायरेक्ट किया. वहीं निविन पॉली और ममिता बैजू जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आए. फिल्म को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला.



Source link

You may also like

Leave a Comment