Home Box OfficeWill Drishyam 3 Be Ajay Devgan Career Best Opener Mob Gathered Outside Theatre House Full – Entertainment News: Amar Ujala

Will Drishyam 3 Be Ajay Devgan Career Best Opener Mob Gathered Outside Theatre House Full – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ आज दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों से ऐसा लगता है कि यह फिल्म पहले दिन धमाल मचाएगी। फिल्म की रिलीज पर जश्न का माहौल है। सिनेमाघरों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। कई सिनेमाघर हाउसफुल हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ट्रेड की उम्मीदों से कहीं बेहतर शुरुआत की है।

Drishyam 3 Movie Review: क्या इस बार बच पाएगा विजय सालगांवकर? जानें फिल्म में कितना वजन लेकर आए जयदीप अहलावत




Will Drishyam 3 be Ajay devgan career best opener mob gathered outside theatre house full

दृश्यम 3
– फोटो : अमर उजाला


क्यों ज्यादा कमाई कर सकती है फिल्म?

फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही जबरदस्त थी, जिससे शुक्रवार को भारत में लगभग 50 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। उम्मीद है कि यह फिल्म अनुमान से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसकी दो वजहें हैं। एक आज राष्ट्रीय छुट्टी है। दूसरी यह कि फैंस विजय सलगांवकर के मशहूर किरदार में अजय देवगन को देखने के लिए उत्साहित हैं।


Will Drishyam 3 be Ajay devgan career best opener mob gathered outside theatre house full

दृश्यम 3
– फोटो : अमर उजाला


किस फिल्म से है मुकाबला?

सुबह से फिल्म ने लगभग 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अभी शाम के शो बाकी हैं। इससे अंदाजा लगता है कि फिल्म अच्छा कर सकती है। इंडस्ट्री ट्रैकर ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ के मुताबिक फिल्म अपने पहले दिन के अंत तक 55-60 करोड़ रुपये (नेट) या उससे भी ज्यादा की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस साल बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। यह केवल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पीछे होगी।


Will Drishyam 3 be Ajay devgan career best opener mob gathered outside theatre house full

दृश्यम 3
– फोटो : अमर उजाला


क्या अजय की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। 2024 में दिवाली के दौरान रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ ने भारत में 43.70 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग की थी, जो उस समय अभिनेता की सबसे बड़ी ओपनर बनी थी। अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ उस आंकड़े को पार करने की राह पर है।


Will Drishyam 3 be Ajay devgan career best opener mob gathered outside theatre house full

दृश्यम 3
– फोटो : अमर उजाला


टोटल कितना हो सकता है फिल्म का कलेक्शन?

लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए, उम्मीद है कि यह फिल्म देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी। ट्रेड अनुमानों के अनुसार भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 300 करोड़ रुपये (नेट) या उससे ज्यादा हो सकता है।




Source link

You may also like

Leave a Comment