Home Viralप्रेम कीटाणु देखने पहुंचे Salman Khan, लड़के ने लपककर पकड़ा हाथ; बॉडीगार्ड की हरकत पर हैरान हुए सुपरस्टार

प्रेम कीटाणु देखने पहुंचे Salman Khan, लड़के ने लपककर पकड़ा हाथ; बॉडीगार्ड की हरकत पर हैरान हुए सुपरस्टार

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) से मिलने के लिए उनके चाहने वालों में हमेशा उत्सुकता रहती है। वह भाईजान से एक बार हाथ मिलाने या उनकी झलक पाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जब सुल्तान सलमान खान फिल्म प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग पर पहुंचें और एक लड़का लपककर उनके पास आ गया। हालांकि, जैसे ही फैन सलमान के पास पहुंचा, तो एक्टर के बॉडीगार्ड ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख सुपस्टार भी हैरान रह गए।

अचानक फैन ने पकड़ा सलमान खान का हाथ

दरअसल, बीती रात सलमान खान वीर पहाड़िया की 2 अक्टूबर को रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्रेम कीटाणु को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उस समय का ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान जब अनूप सोनी से मिलकर अंदर जा रहे थे। तभी इतनी सिक्योरिटी के बीच में भी अचानक एक यंग लड़का मौके का फायदा उठाकर उनके पास आया और हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा।

सलमान खान उस लड़के की तरफ मुड़े ही थे कि एक्टर के सिक्योरिटी ने तेज से हाथ पकड़कर तुरंत उसे पीछे खींच लिया। बॉडीगार्ड द्वारा लड़के को इतना तेज से खींचते हुए देखकर खुद सलमान भी हैरान रह गए।

कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लगे सलमान खान

सलमान खान के बॉडीगार्ड के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दो हिस्सों में बंट गए। किसी ने सिक्योरिटी गार्ड के फैंस के प्रति इस बर्ताव को गलत बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने फैन को ही लताड़ लगाई। कई लोगों ने एक्टर के बॉडीगार्ड का समर्थन करते हुए कहा कि ये उनका काम है और सलमान खान की सिक्योरिटी का सवाल है।

Untitled design (83)

प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग पर पहुंचें सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लू रंग की शर्ट के साथ उन्होंने वाइट रंग की रिप्ड जींस पहनी हुई थी, जिसमें एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो साल 2026 में वह तीन बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें मातृभूमि-मॉन्स्टर और एक सुपरहीरो फिल्म है।





Source link

You may also like

Leave a Comment