एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बाली में एक्सीडेंट की वजह से ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) काफी मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं। इस हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी सर्जरी मुंबई के अस्पाल में होगी। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस का अब पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटी हैं और उनकी हालत काफी गंभीर लग रही है।
इलाज के लिए नुसरत भरूचा को लाया गया मुंबई
बाली से नुसरत भरूचा को सर्जरी के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नुसरत को स्ट्रेचर पर लेटी हुई हैं और उनकी नाक में नेजल कैन्युला लगी हुई है। मेडिकल टीम और एयरपोर्ट अधिकारी उन्हें एम्बुलेंस में चढ़ाने में मदद कर रहे हैं। बाली से मुंबई लाई जा रहीं एक्ट्रेस को लगातार डॉक्टरों और मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया। नुसरत भरूचा की वायरल वीडियो से उनकी गंभीर हालत का साफ पता चलता है।
नुसरत भरूचा के साथ इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग भी मौजूद हैं, ताकि उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ भारत लाया जा सके। वायरल वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वालों को उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता रही है। वह एक्ट्रेस को अपनी दुआएं भेज रहे हैं।
वीडियो क्रेडिट- दीपक यादव
मुंबई में होगी नुसरत के रीढ़ की हड्डी की सर्जरी
नुसरत भरूचा की टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी की अपील की है, क्योंकि उनके इलाज का अगला फेज शुरु होने जा रहा है। जिन्हें नुसरत भरूचा के साथ हुई घटना के बारे में नहीं पता उन्हें बता दे कि, एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से बाली में थी, जहां उनका बड़ा एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद तुरंत उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हालांकि, यह एक्सीडेंट कैसे हुआ इस बारे में तो कोई जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन उनकी टीम ने ये कंफर्म किया कि एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। जिसकी वजह से स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद एक्ट्रेस को मुंबई लाया गया। जहां पहले डॉक्टर्स की टीम उनकी चोट की गंभीरता को समझने के लिए कुछ और जांच करेंगे और उसके बाद ही सर्जरी करेंगे।
