Home Box OfficeDrishyam 3 के आते ही चढ़ी 6 बड़ी फिल्मों की बलि, वर्ल्डवाइड हुई धांसू कमाई; शुक्रवार को तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Drishyam 3 के आते ही चढ़ी 6 बड़ी फिल्मों की बलि, वर्ल्डवाइड हुई धांसू कमाई; शुक्रवार को तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn )की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही ऐसा गदर मचाया है कि कई बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर बलि चढ़ गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 66.75 करोड़ से पैसों की सुनामी लाने वाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग तो ली ही, लेकिन इसी के साथ पहले दिन शुक्रवार को ही दृश्यम 3 ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

विदेशों में दृश्यम 3 के लिए पहले दिन दिखा जबरदस्त क्रेज

दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर सिर्फ घरेलू ऑडियंस के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को नहीं मिली, बल्कि विजय सलगांवकर बचेगा या फंसेगा, ये जानने की बेताबी विदेशों में बैठे लोगों के अंदर भी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन-जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) स्टारर की सस्पेंस थ्रिलर (Suspense Thriller Movies) फिल्म दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 95.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई से कई ज्यादा आगे रही। अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट कंट्रीज सहित बाहरी देशों में फिल्म को लेकर कितना क्रेज है, इस बात का अंदाजा आप ओवरसीज कलेक्शन से लगा सकते हैं, जो पहले ही दिन 15 करोड़ तक पहुंचा है।

Screenshot 2026-10-03 102121

वर्ल्डवाइड कलेक्शन से तोड़ा 6 पैन इंडिया फिल्मों का रिकॉर्ड

दृश्यम 3 साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी है। शुक्रवार को वर्ल्डवाइड कमाई से दृश्यम 3 ने जिन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं, उनमें प्रभास की कल्कि है, जिसने पहले दिन तकरीबन 95 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके अलावा सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने जिन फिल्मों को धोबी पछाड़ा है, उसमें रजनीकांत की जेलर (91 करोड़), राम चरण की पेद्दी (94 करोड़), सलमान खान की एक था टाइगर (93 करोड़) और ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 (88 करोड़) शामिल हैं।

Screenshot 2026-10-03 102159

इसके अलावा अगर इस साल की फिल्मों की बात करें तो दृश्यम 3 ने बॉर्डर 2, मिर्जापुर द मूवी, आवारापन 2, वेलकम टू द जंगल, भूत बंगला, धमाल 4 और अल्फा जैसी 2026 की बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ग्लोबली 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ये सिर्फ 5 करोड़ दूर है।



Source link

You may also like

Leave a Comment