‘बिग बॉस 20’ को ऑनएयर हुए एक महीना होने वाला है और इस एक महीने में शो के अंदर दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिला। हाल ही में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसमें रीति तिवारी का शो से पत्ता कट गया। वहीं, उदिति सिंह घर की नई कैप्टन बनीं।
अब ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में उदिति सिंह और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह बहस तब शुरू हुई, जब उदिति ने कुशल तंवर ‘गुल्लू’ के साथ लव के व्यवहार पर सवाल उठाया। उदिति ने लव के बार-बार गुल्लू को ‘बेबी-बाबू’ कहने पर आपत्ति जताई।
