Home Box OfficeOTT पर ‘टॉपर’ निकली 2 घंटे 19 मिनट की Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस की ‘डिजास्टर’ फिल्म की चमक गई किस्मत

OTT पर ‘टॉपर’ निकली 2 घंटे 19 मिनट की Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस की ‘डिजास्टर’ फिल्म की चमक गई किस्मत

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई, अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एक रोम-कॉम ड्रामा (Rom Com Drama) ने आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

अगर आप कोई हल्की-फुल्की रोम-कॉम ड्रामा देखने की सोच रहे हैं तो ओटीटी पर हालिया रिलीज फिल्म देख सकते हैं। फिल्म की कहानी डेटिंग ऐप और प्यार के चक्कर में फंसे एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। भले ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा न देखा गया लेकिन यह ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी है।

ओटीटी पर आई रोम-कॉम ड्रामा

दरअसल, 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तेलुगु फिल्म रोमांचकम (Romanchakam) रिलीज हुई है। यह फिल्म पिछले महीने 2 सितंबर को ही बड़े पर्दे पर आई थी। रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म में सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिलकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Romanchakam

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एंटरप्रेन्योर अन्वेश (सुमंत प्रभास) के इर्द-गिर्द घूमती है जो डेटिंग ऐप से जुड़ा एक स्टार्टअप शुरू करता है। इसी बीच उसे चेन्नई की रहने वाली मैथिली (अनंतिका अनिलकुमार) से प्यार हो जाता है। जब दोनों हैदराबाद में मिलते हैं तो उनका लॉन्ग-डिस्टेंस रोमांस कॉमेडी और सस्पेंस से भरी उलझन में बदल जाता है।

किस ओटीटी पर है रोमांचकम मूवी?

‘रोमांचकम’ पिछले महीने 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल पाए। क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आ गई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment