क्या आपको भी जॉब शुरू करने के बाद ऐसा लगा है कि पहले जो चीजें बिल्कुल रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा थीं, उनके लिए अब वक्त निकालना पड़ता है? दोपहर में थोड़ी देर सोना, दोस्तों से मिलना, शॉपिंग करना या बैठकर पूरी फिल्म देख लेना… एक लड़की ने अपनी जिंदगी में आए ऐसे ही बदलावों के बारे में बताया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी रिलेटेबल लग रहा है.
इंस्टाग्राम पर कुलजोत कौर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फुल-टाइम नौकरी शुरू करने के बाद अपनी दिनचर्या में आए बदलावों के बारे में बात की.कुलजोत वीडियो की शुरुआत में कहती हैं कि जब वह बेरोजगार थीं, तब जिंदगी में कुछ चीजें बिल्कुल सामान्य थीं. लेकिन रोजगार शुरू होने के बाद वही चीजें उनके लिए ‘लक्जरी’ बन गई हैं.
सबसे पहले उन्होंने दोपहर की नींद का जिक्र किया.
कुलजोत कहती हैं कि पहले उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि दोपहर में सोना कभी इतनी बड़ी लक्जरी लग सकता है. अब उनके पास इसके लिए वक्त ही नहीं बचता.कुलजोत ने अपनी सोशल लाइफ में आए बदलाव को भी बताया. उनके मुताबिक, नौकरी से पहले वह वीकडे में भी दोस्तों से मिलने निकल जाती थीं. अब वीकेंड पर भी दोस्तों से मिलना मुश्किल हो जाता है.
उन्होंने शॉपिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वह वीकडे में आराम से शॉपिंग कर लेती थीं, लेकिन अब वीकेंड में भी काम की थकान इतनी रहती है कि बिस्तर से उठने का मन नहीं करता. यानी जॉब के बाद सिर्फ काम के घंटे नहीं बढ़े, बल्कि खाली वक्त में भी कमी महसूस होने लगी.
शाम 5 बजे के बाद बदल गई जिंदगी
कुलजोत ने शाम के वक्त को लेकर भी अपनी परेशानी शेयर की.उन्होंने कहा कि पहले शाम 5 बजे के बाद उनकी अपनी जिंदगी होती थी. लेकिन नौकरी शुरू होने के बाद शाम तक वह इतनी थक जाती हैं कि बाकी काम या एक्टिविटीज करने की एनर्जी नहीं बचती.यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को इसलिए भी रिलेटेबल लगी क्योंकि नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस खत्म होने के बाद का समय अक्सर आराम, खाना और अगले दिन की तैयारी में निकल जाता है.
यह भी पढ़ें: रस्सी पर काम कर रहे अंकल से बच्ची की मासूम बात, VIDEO को 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज
अब एक फिल्म खत्म करने में लगते हैं कई दिन
कुलजोत ने फिल्म देखने की आदत में आए बदलाव को भी मजेदार अंदाज में बताया.पहले वह एक ही बैठक में पूरी फिल्म देख लेती थीं. अब फिल्म उनके लिए किसी वेब सीरीज जैसी हो गई है. थोड़ा हिस्सा आज, बाकी कल.वजह भी साफ है- अगले दिन ऑफिस जाना हैउनके मुताबिक, अब फिल्म देखने के लिए भी लगातार कई घंटे निकालना मुश्किल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: देखी है ऐसी रईसी! दुबई की पार्किंग में धूल खा रहीं Rolls-Royce, Ferrari… Video वायरल
हॉबी के लिए भी नहीं बचता वक्त
कुलजोत ने बताया कि नौकरी से पहले हॉबी के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ती थी, क्योंकि समय ही काफी था.लेकिन अब हॉबी के लिए वक्त निकालना भी मुश्किल हो गया है.उन्होंने अपनी इस पूरी स्थिति को कैप्शन में ‘Let’s talk about the golden era’ लिखा.
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ‘ये तो मेरी कहानी है’
कुलजोत के वीडियो पर कई लोगों ने अपनी जिंदगी से जुड़ी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने इसे बेहद रिलेटेबल बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि दोपहर की नींद अब सच में एक लक्जरी बन गई है.वीडियो में उनका फोकस उन छोटी-छोटी चीजों पर है, जिनके लिए नौकरी शुरू करने के बाद समय निकालना मुश्किल हो गया.यही वजह है कि उनका वीडियो उन लोगों के बीच चर्चा में है, जिन्होंने फुल-टाइम जॉब शुरू करने के बाद अपनी दिनचर्या में ऐसा बदलाव महसूस किया है
—- समाप्त —-
