Home ViralViral Video: ऐसा क्या हुआ कि पैप्स को मुस्कुराते दिखी जय भादुरी बचन, लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, देखें वीडियो – amitabh jaya bachchan gulzar book launch event jaya smile viral video fans reaction ams

Viral Video: ऐसा क्या हुआ कि पैप्स को मुस्कुराते दिखी जय भादुरी बचन, लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, देखें वीडियो – amitabh jaya bachchan gulzar book launch event jaya smile viral video fans reaction ams

by BollywoodNewsAndMovie


एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और मशहूर लेखक-गीतकार गुलजार साहब एक ही मंच पर साथ नजर आए. इस दौरान तीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जहां हमेशा जया बच्चन पैप्स को दिए अपने रिएंक्श के कारण वायल होती रहती हैं, वहीं इस वीडियो में वह एक अलग अंदाज में नजर आईं. कार्यक्रम के दौरान गुलजार साहब से बातचीत करते हुए जया बच्चन खुलकर मुस्कुराती नजर आईं. जया के चेहरे पर दिखी यह खुशी लोगों को काफी पसंद आई और इसी पल की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी.

गुलजार साहब की बात पर मुस्कुराईं जया
कार्यक्रम से सामने आई तस्वीरों में जया बच्चन गुलजार साहब के साथ मंच पर खड़ी दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान गुलजार साहब उनसे कुछ कहते नजर आए और जया के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई. अमिताभ बच्चन भी दोनों के साथ मंच पर मौजूद थे. तस्वीरों में तीनों को एक साथ देखकर फैंस ने इस खास पल को कैमरे में कैद किया. जया की मुस्कान ने इस मुलाकात को और खास बना दिया.

साथ नजर आई अमिताभ-जया और गुलजार की जोड़ी
इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और गुलजार साहब की तिकड़ी साथ दिखाई दी. तीनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. तस्वीरों में कभी जया और गुलजार बातचीत करते दिखे तो कभी अमिताभ बच्चन भी उनके साथ नजर आए. लंबे समय से फिल्म और साहित्य की दुनिया से जुड़े इन दिग्गजों को एक मंच पर देखना लोगों के लिए खास पल बन गया.

जया की मुस्कान पर लोगों ने क्या कहा?
जया बच्चन की गुलजार साहब के साथ मुस्कुराती तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, ‘इसीलिए तो वह गुलजार साहब हैं.’ इस कमेंट के साथ यूजर ने दिल वाले इमोजी भी लगाए. 

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह सबसे सुकून देने वाली चीज है, जो मैंने देखी है. कितनी खुशी, कितनी खूबसूरत.’

एक अन्य यूजर ने जया की तस्वीर देखकर लिखा, ‘चलो बढ़िया, एक वीडियो आया जिसमें ये खुश हैं.’ इस कमेंट के साथ यूजर ने हंसने वाला इमोजी भी लगाया.

सोशल मीडिया पर आई इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि लोगों की नजर सिर्फ मंच पर मौजूद सितारों पर नहीं, बल्कि जया बच्चन के उस मुस्कुराते हुए चेहरे पर थी, जो गुलजार साहब के साथ बातचीत के दौरान कैमरे में कैद हो गया.
 



Source link

You may also like

Leave a Comment