Home Viralवायरल वीडियो : हत्यारोपित बोला-सपा सांसद व उनके भाई ने फंसाया, सीबीआई करे जांच, National Hindi News

वायरल वीडियो : हत्यारोपित बोला-सपा सांसद व उनके भाई ने फंसाया, सीबीआई करे जांच, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बांदा, कार्यालय संवाददाता। दो मासूम भाइयों की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दबिश के बीच शनिवार को एक नामजद आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनके भाई पर फंसाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।चार मिनट 31 सेकंड के वायरल वीडियो में दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी सपा नेता महेंद्र पाल वर्मा कहता है कि मेरे गांव नंदवारा में दो बच्चों की मृत्यु हो गई है। साजिश के तहत मासूम बच्चों की हत्या में उसे फंसाया गया है।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से प्रार्थना है कि इस घटना की सीबीआई से जांच कराई जाए। मुझे जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा व उनके भाई शिवशरण कुशवाहा के द्वारा फर्जी फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री यदि मामले की सीबीआई से जांच कराते हैं तो इसमें सांसद व उनके भाई संलिप्त पाए जाएंगे। उसने कहा कि सांसद उन पर दबाव डाल रहे थे कि उनकी पार्टी में आऊं…मेरे इनकार करने पर फंसाया गया। वहीं, इस मामले में बाबू सिंह कुशवाहा के भाई अधिवक्ता शिवशरण कुशवाहा का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। हम शासन से मांग करते हैं कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। राजनीति और दुष्प्रचार कौन कर रहा, सभी जानते हैं। सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि वीडियो कहां से वायरल किया है। इसकी जांच की जा रही है। मासूमों की हत्या में नामजद चार आरोपित पकड़े गए हैं, अन्य की तलाश हो रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment