HomeViral‘नारी सबसे भारी’, 10 फुट लंबे अजगर को डोरी में बांध खींचकर ले गईं राजस्थानी महिलाएं, फिर हुआ रेस्क्यू – dangerous long python was dragged away with a rope by village women in rajasthan field find out in viral video
‘नारी सबसे भारी’, 10 फुट लंबे अजगर को डोरी में बांध खींचकर ले गईं राजस्थानी महिलाएं, फिर हुआ रेस्क्यू – dangerous long python was dragged away with a rope by village women in rajasthan field find out in viral video
Woman With Python Video: अजगर को देखकर रुह कंपाने वाली स्थिति आ जाती है तो ये वीडियो आपको संबल और साहस देगा। इसमें गांव की महिलाएं अजगर को ऐसे ले जा रही हैं मानो बकरी बांध रखी हो। खेत का वीडियो देखने के बाद इन महिलाओं की खूब तारीफ हो रही है।
अजगर को डोरी में बांध खींचकर ले गईं राजस्थानी महिलाएं
अजगर सामने हो तो शायद आपकी चीखें हीं निकल जाएं। मगर राजस्थान की महिलाओं को इस सांप से डर नहीं लगा वो तो किसी दुर्घटना से बचने के लिए खुद ही इसको भगाने में जुट गई थीं। इन बहादुर महिलाओं का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। लोग महिलाओं की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। बाद में इस अजगर को वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया गया था।
फसल काटते हुए मिला
मेडिया धर्मबाई मीणा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि ये इतना बड़ा और भारी अजगर फसल काटते हुए मिला है। वीडियो में लिखा है कि टाइगर सेंचुरी अभी बनी नहीं है तब ये हाल है।
महिलाओं की हिम्मत
वीडियो में महिलाएं अजगर को डोरी में बांधकर तेजी से आगे बढ़ती दिख रही हैं। इसमें अजगर का आकार काफी बड़ा दिख रहा है। इसको खींचना भी मुश्किल था लेकिन दो महिलाएं पूरी ताकत लगाकर इसे खींचती नजर आती हैं।
किसी को नुकसान न पहुंचाए
ये अजगर खेतों के बीच किसी इंसान को नुकसान न पहुंचाएं इसलिए ऐसा किया जा रहा था। लेकिन महिलाओं की हिम्मत ऐसी थी कि उन्होंने किसी का इंतजार नहीं किया बल्कि खुद ही ये काम कर डाला। वीडियो देखकर आप भी महिलाओं की हिम्मत को दाद देंगे।
किसी को नुकसान न पहुंचाए
ये अजगर खेतों के बीच किसी इंसान को नुकसान न पहुंचाएं इसलिए ऐसा किया जा रहा था। लेकिन महिलाओं की हिम्मत ऐसी थी कि उन्होंने किसी का इंतजार नहीं किया बल्कि खुद ही ये काम कर डाला। वीडियो देखकर आप भी महिलाओं की हिम्मत को दाद देंगे।
लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें