Last Updated:
Drishyam 3 Box Day 2 Office Collection: अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म के साथ ही हिंदी दृश्यम की कहानी का द एंड हो गया. इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत ने धांसू एंट्री ली है.
नई दिल्ली. अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन के साथ अब जयदीप अहलावत भी दृश्यम 3 में एंट्री ले चुके हैं. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है. पहले ही दिन फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला था और वीकेंड पर फिल्म ने दूसरे दिन भी बंपर कमाई की.
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है. इस फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक ने लिखी है और ये मलयालम फिल्म से बिलकुल अलग है. पहले दिन से फिल्म को ताबड़तोड़ रिस्पांस मिल रहा है.
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ओपनर बन गई है. 67 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की. महज 2 दिन के अंदर फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये तेजी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार कमाई की और देश ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अजय देवगन के करियर की सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है.
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन 15,759 शोज के जरिए भारत में 62 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म को कुल 16,868 शोज मिले थे.
दूसरे दिन की कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 138.60 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, अब तक भारत में फिल्म की नेट कमाई 115.50 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म को देश के साथ ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.
फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशी बाजारों में फिल्म की कुल कमाई 38.50 करोड़ रुपये हो गई है. देश और विदेशों में हुई कमाई को मिलाने के बाद महज 2 दिन में ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 177.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
अगर फिल्म की रफ्तार जारी रही तो आज रविवार के आंकड़े आने के बाद ‘दृश्यम 3’ 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. फिल्म की लागत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक पाठक की ये फिल्म करीबन 110 करोड़ के बजट में बनी है. दो दिनों में फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है.
