Home Bigg Boss 20वीकेंड का वार पर काजी तौकीर होंगे सलमान खान का निशाना, कनिका के मुद्दे पर कहा- आप गलत चले गए | Qazi Touqeer slams by Salman Khan on bigg boss 20 Weekend Ka Vaar over Kanika lollipop issue said You went down wrong path

वीकेंड का वार पर काजी तौकीर होंगे सलमान खान का निशाना, कनिका के मुद्दे पर कहा- आप गलत चले गए | Qazi Touqeer slams by Salman Khan on bigg boss 20 Weekend Ka Vaar over Kanika lollipop issue said You went down wrong path

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार आ गया है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. हालांकि हैरानी की बात यह है कि हर हफ्ते काजी तौकीर की तारीफ करने वाले भाईजान इस बार उन्हें कहेंगे कि वह गलत चले गए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बीते एपिसोड में काफी हंगामा हुआ. जहां काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर कनिका मान भड़क गईं और दोनों के बीच काफी बहस देखने को मिली, जिसकी चर्चा इस वीकेंड का वार पर देखने को मिलेगी. इसी की झलक प्रोमो में भी देखने को मिली है, जिसमें सलमान खान लॉलीपॉप वाला मुद्दा उठाते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीकेंड का वार का प्रोमो

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, काजी पहले तीन हफ्तों में तुम बहुत सीधे गए. इस हफ्ते आप गलत चले गए. आपका इंटेंशन चाहे जो भी हो लेकिन जब किसी को आपका इंटेंशन समझ में नहीं आया या गलत. लगा है तो यू शुड हैव जस्ट बैक ऑन. आपने उसको रबड़ कर दिया. आपने उसको स्ट्रेच कर दिया और इसी वजह से आप गलत चले गए. 

ये भी पढे़ं- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’ सलमान खान ने किया कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, रणवीर सिंह ने कही ये बात

आगे कनिका से पूछते हुए सलमान कहते हैं, इसने सॉरी बोला आपको. इस पर कनिका कहती हैं, मुझे कोई मर्जी बोल दे. हमने, हमने नहीं देखा आपने इनको सॉरी बोलते हुए. इस प्रोमो पर फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है, जिसमें वह काजी तौकीर का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. 

कनिका मान और काजी तौकीर का मुद्दा

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच मस्ती चल रही होती है. जहां कनिका कहती हैं कि मैं तुम्हें तमीज सिखा की जाउंगी. इस पर काजी कहते हैं, ठीक है आप मैम बन जाओ. इस पर कनिका पूछती है कि कौनसा सब्जेक्ट पढ़ोगे. वहीं काजी कहते हैं. यश मैम बायोलॉजी. इसके बाद दोनों के बीच मजाक मस्ती चल रही होती है. तब काजी कहते हैं, मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी. इसपर कनिका को गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं आप बहुत चीप हैं. इस पर काजी कहते हैं कि मैं कोई मिल गया के ऋतिक रोशन का कैरेक्टर बन गया था, जो अक्ल से बच्चा है. 

रीति तिवारी हुईं बिग बॉस 20 से बाहर

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में एक चौंकाने वाला किस्सा भी हुआ. जब आपसी सहमति से तीन लोगों ने रीति का नाम लिया और वह बिग बॉस से बाहर हो गईं. इस पर आम्रपाली दुबे खूब रोती हुईं नजर आईं. 

ये भी पढ़ें- अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी की आवाज से सजी 13 साल पुरानी फिल्म, Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट में जरुर होगे 9 गाने





Source link

You may also like

Leave a Comment