Home ViralPratapgarh Police Line Controversy | SI Constable Argument Video Viral

Pratapgarh Police Line Controversy | SI Constable Argument Video Viral

by BollywoodNewsAndMovie


साकेत कुमार मिश्रा | लालगंज, प्रतापगढ़18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में एसआई एमटी भगवान सिंह यादव और एक सिपाही के बीच आपस में गाली-गलौज और वतू-तू, मैं-मैं का एक वीडियो सामने आया है। विवाद के दौरान सिपाही को कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है।

सिपाही को पीटने का आरोप

बताया जा रहा है कि रविवार को विवाद के दौरान हुई बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा सिपाही को आरआई से शिकायत करने की बात कहते हुए कथित तौर पर धमकाया जा रहा है। बातचीत के दौरान अधिकारी की ओर से सिपाही को पीटने और लौटकर आने पर देख लेने जैसी बातें कहे जाने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

कथित वीडियो में सिपाही भी अधिकारी से सवाल करता सुनाई दे रहा है। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए दोनों को शांत कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। मामले में सिपाही ने अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायत में गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वायरल बताए जा रहे वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

सीओ लाइन प्रशांत राज हुड्डा ने बताया-

QuoteImage

एक एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक एसआई और सिपाही के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई है। हालांकि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage



Source link

You may also like

Leave a Comment