Home Bigg Boss 20BB20: ‘मैं अपनी असली पर्सनैलिटी नहीं दिखा पाई’ बेघर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द, बोलीं हमेशा मलाल रहेगा

BB20: ‘मैं अपनी असली पर्सनैलिटी नहीं दिखा पाई’ बेघर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द, बोलीं हमेशा मलाल रहेगा

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Isha Rikhi Regrets After Exit Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से बेघर होने के बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द बयां किया है. ईशा ने कम समय मिलने पर निराशा जताई और माही विज के बयानों पर तीखा पलटवार किया. इसके साथ ही उन्होंने एक्स हसबैंड बादशाह और शो के बड़े विवादों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. जानिए क्या है पूरी खबर-

सिंगर बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों बिग बॉस 20 से बेघर होने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो से अचानक बाहर होने के बाद ईशा ने अपने सफर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि शो के अंदर उन्हें अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाने का पूरा मौका ही नहीं मिला. कम समय में एलिमिनेट होने की वजह से वह काफी उदास और निराश नजर आईं.

ईशा का मानना है कि अगर वह घर में कुछ और दिन रुक पातीं तो दर्शक देख पाते कि वह किस बात पर कैसे रिएक्ट करती हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वह अपना गेम ठीक से नहीं खेल पाईं जिसकी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा. लेकिन उन्हें इस बात का मलाल हमेशा रहेगा कि लोग उनका असली चेहरा नहीं देख पाए.

हाल ही में उन्होंने आईएएनएस से बाच-चीत की. जहां उन्होंने काफी सारी बातों का खुलासा किया. शो में अपने रिश्तों पर बात करते हुए ईशा ने बताया कि घर के 16 सदस्यों में से 14 लोगों के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध थे. शुरुआत में सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा था और कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई थी. लेकिन समय के साथ जब घरवाले एक दूसरे की कमियां निकालने लगते हैं तब गेम बदल जाता है और उन्हें वह समय ही नहीं मिला.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ईशा ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख जरूर रहेगा कि फैंस उन्हें ठीक से समझ नहीं पाए. हालांकि जिन्हें समझना था वे एक या दो हफ्ते में ही समझ गए कि ईशा कैसी इंसान हैं. उन्होंने माना कि शायद वह ज्यादा दिन रुकतीं तब भी कुछ लोग उन्हें कभी नहीं समझ पाते.

शो के दौरान काजी वाले विवाद पर भी ईशा रिखी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ किया कि काजी उनसे बात करने सीधे सामने नहीं आए थे. काजी जो कुछ भी कह रहे थे वह सब उनके पीछे खड़े होकर कह रहे थे, जिसकी वजह से घर में बेवजह हंगामा खड़ा हो गया था.

माही विज के बर्ताव पर अपनी भड़ास निकालते हुए ईशा ने कहा कि माही एक सीनियर एक्ट्रेस हैं और उनका टीवी में बहुत बड़ा नाम है. ऐसे में माही को दूसरों के पास जाकर गॉसिप करने की जगह सीधे उनके सामने आकर बात करनी चाहिए थी. पीठ पीछे बातें बनाने का यह तरीका ईशा को बिल्कुल पसंद नहीं आया.

जब ईशा से उनके एक्स हसबैंड बादशाह और ड्रामे से जुड़े माही के बयानों पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया. ईशा ने कहा कि यह सब माही की अपनी सोच थी और उन्होंने अपने मन से एक झूठी कहानी तैयार कर ली थी.

ईशा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि माही ने इस पूरे मामले को बेवजह बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया. अगर वह सच में इस बारे में सोचतीं तो दूसरों को भड़काने के बजाय सीधे आकर बात करतीं. ईशा के मुताबिक यह इतनी बड़ी बात थी ही नहीं जितना बड़ा ड्रामा इस पर रचा गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment