Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Promo: ‘तमीज से बात करना सीख’ ‘बिग बॉस 20’ में किचन ड्यूटी पर उदिति और माही में छिड़ी बहस

Bigg Boss 20 Promo: ‘तमीज से बात करना सीख’ ‘बिग बॉस 20’ में किचन ड्यूटी पर उदिति और माही में छिड़ी बहस

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कैप्टन उदिति सिंह और माही विज के बीच किचन ड्यूटी को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली. वहीं अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच गंदे बर्तनों पर भयंकर लड़ाई हुई. जानिए घर के ताजा ड्रामे की पूरी खबर!

'तमीज से बात करना सीख' 'बिग बॉस 20' में किचन ड्यूटी पर उदिति और माही हुई लड़ाईZoom

उदिति और माही में हुई लड़ाई फोटो साभार-instagram@biggbossfan)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में अबतक दो ग्रुप नजर आ रहे थे, जिसमें एक तरफ यंग के दोस्त और दूसरी तरफ काजी के दोस्त थे. ये दोस्ती इसी शो के अंदर हुई थी, अब तक हम सभी देख रहे थे कि माही, उदिति, आरिश्फा, काजी और अमन एक ग्रुप में हुआ करते थे. वहीं यंग,आम्रपाली, स्काउट, आसिफ, लव और मैरी कॉम दूसरे ग्रुप में. वहीं गुल्लू कनिका दोनों ही ग्रुप में बातचीत करते नजर आए हैं. लेकिन बिग बॉस के घर में रिश्ते पल भर में बदलते हैं. कब कौन किसका दोस्त बन जाए और कब दुश्मन कुछ कहा नहीं जा सकता.

हाल ही में कैप्टन बनीं उदिति सिंह और माही विज के बीच काम को लेकर जबरदस्त बहस देखने को मिली है. जिससे ये साफ हो गया है कि ये ग्रुप अब टूट सकता है.

उदिति और माही में हुई गंदी बहस

हाल ही में मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो रिलीज किया. प्रोमो में दिखाया गया है कि माही विज, काजी तौकीर और आसिफ के साथ गार्डेन एरिया में बैठी थीं. तभी नई कैप्टन उदिति सिंह वहां आती हैं और माही से किचन ड्यूटी को लेकर सवाल करती हैं. उदिति पूछती हैं कि क्या वह डिनर बनाने या चॉपिंग के लिए कम्फर्टेबल हैं. इस पर माही साफ मना कर देती हैं और कहती हैं कि उन्हें चॉपिंग नहीं आती. जब उदिति पूछती हैं कि क्या वह जानबूझकर काम नहीं करना चाहतीं, तो माही भड़क जाती हैं. माही कहती हैं कि बात को आगे मत बढ़ाओ और अगर तुम्हें लड़ना है तो मैं तुम्हें भाव नहीं दूंगी. इसके बाद दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो जाती है.



Source link

You may also like

Leave a Comment