नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में अबतक दो ग्रुप नजर आ रहे थे, जिसमें एक तरफ यंग के दोस्त और दूसरी तरफ काजी के दोस्त थे. ये दोस्ती इसी शो के अंदर हुई थी, अब तक हम सभी देख रहे थे कि माही, उदिति, आरिश्फा, काजी और अमन एक ग्रुप में हुआ करते थे. वहीं यंग,आम्रपाली, स्काउट, आसिफ, लव और मैरी कॉम दूसरे ग्रुप में. वहीं गुल्लू कनिका दोनों ही ग्रुप में बातचीत करते नजर आए हैं. लेकिन बिग बॉस के घर में रिश्ते पल भर में बदलते हैं. कब कौन किसका दोस्त बन जाए और कब दुश्मन कुछ कहा नहीं जा सकता.
हाल ही में कैप्टन बनीं उदिति सिंह और माही विज के बीच काम को लेकर जबरदस्त बहस देखने को मिली है. जिससे ये साफ हो गया है कि ये ग्रुप अब टूट सकता है.
उदिति और माही में हुई गंदी बहस
हाल ही में मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो रिलीज किया. प्रोमो में दिखाया गया है कि माही विज, काजी तौकीर और आसिफ के साथ गार्डेन एरिया में बैठी थीं. तभी नई कैप्टन उदिति सिंह वहां आती हैं और माही से किचन ड्यूटी को लेकर सवाल करती हैं. उदिति पूछती हैं कि क्या वह डिनर बनाने या चॉपिंग के लिए कम्फर्टेबल हैं. इस पर माही साफ मना कर देती हैं और कहती हैं कि उन्हें चॉपिंग नहीं आती. जब उदिति पूछती हैं कि क्या वह जानबूझकर काम नहीं करना चाहतीं, तो माही भड़क जाती हैं. माही कहती हैं कि बात को आगे मत बढ़ाओ और अगर तुम्हें लड़ना है तो मैं तुम्हें भाव नहीं दूंगी. इसके बाद दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो जाती है.
\
अरिशफा- कनिका और गुल्लू के बीच छिड़ी जंग
किचन की सफाई को लेकर अरिशफा खान और कनिका मान के बीच भी भयंकर लड़ाई देखने को मिली. अरिशफा किचन में रात के गंदे बर्तनों को लेकर कनिका को टोकती हैं. कनिका पलटकर जवाब देती हैं कि वहां सिर्फ उनके बर्तन नहीं हैं. कनिका कहती हैं कि हमेशा गंदा रहता है ऐसा मत बोलो, जब दिखे तभी बात किया करो. इसी बहस के दौरान जब गुल्लू बीच में बोलने आते हैं, तो अरिशफा गुस्सा होकर उनके ऊपर कुछ सामान फेंक देती हैं और चिल्लाकर बीच में ना आने की हिदायत देती हैं. इसके बाद गुल्लू से कहती हैं कि बकवास मत करना.
सोशल मीडिया पर लोगों के आए रिएक्शन
इस नए प्रोमो के आते ही दर्शकों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग अरिशफा की आवाज और चिल्लाने को काफी इरिटेटिंग बता रहे हैं. वहीं कई फैंस का कहना है कि अरिशफा इस बार सफाई के मुद्दे पर बिल्कुल सही बोल रही हैं. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उदिति और अरिशफा के गेम को गंदा बताया, तो कुछ लोगों ने उदिति को करारा जवाब देने के लिए माही विज का सपोर्ट किया.
