Home ViralHajipur Surha Health Center Closed

Hajipur Surha Health Center Closed

by BollywoodNewsAndMovie


अमित कुमार पांडे | हांजीपुर(चुनार), मिर्जापुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुरहा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर तीन हफ्ते से बंद। - Dainik Bhaskar

सुरहा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर तीन हफ्ते से बंद।

हाजीपुर न्याय पंचायत के सुरहा गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिछले करीब तीन हफ्तों से बंद पड़ा है। गांव में स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बना यह केंद्र बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

इस समय इलाके में मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों को इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।

बीमार लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या दूर के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। इससे गरीब और मजदूर परिवारों पर इलाज और आने-जाने का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इतने समय से केंद्र बंद होने के बावजूद अधिकारियों ने इसे चालू कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों से केंद्र को तुरंत खुलवाने, स्टाफ की नियमित हाजिरी और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

You may also like

Leave a Comment