Home Viralथानागाजी के आबादी क्षेत्र में टाइगर मूवमेंट का वीडियो वायरल…वन विभाग का अलर्ट, जांच जारी

थानागाजी के आबादी क्षेत्र में टाइगर मूवमेंट का वीडियो वायरल…वन विभाग का अलर्ट, जांच जारी

by BollywoodNewsAndMovie


Tiger spotted in viral video

वायरल वीडियो में नजर आया टाइगर (Photo:Social Media)

अलवर: जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व में पर्यटन सीजन के आगाज से सैलानी खूब उमड़ रहे हैं. वहीं, सरिस्का से सटे थानागाजी क्षेत्र में मंगलवार देर रात टाइगर की सड़क पर चहलकदमी से हड़कंप मच गया. टाइगर की सड़क पर चहलकदमी का वीडियो सामने आया. वन विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची और टाइगर की स्थिति का पता लगाया.

सरिस्का टाइगर रिजर्व के सीसीएफ संग्राम सिंह ने बताया कि थानागाजी क्षेत्र में एक टाइगर के सड़क पर चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली. मौके पर टीम भेज कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया, लेकिन मौके पर पगमार्ग या टाइगर के संकेत नहीं मिले. सीसीएफ ने बताया, वीडियो की जांच कर रहे हैं. संभावना है कि वीडियो पुराना है, जिसे मंगलवार रात किसी ने वायरल कर दिया. एहतियातन वन विभाग की टीम देर रात मौके पर रही. लोगों से समझाइश की कि अंधेरे में अकेले जंगल की ओर न जाएं.

थानागाजी क्षेत्र में टाइगर का वायरल वीडियो (video: Social Media)

पढ़ें:सरिस्का में पर्यटन सीजन का आगाज: 3 ट्रैक के पास 10 से 15 टाइगर का मूवमेंट, पहले तीन दिन में आए 1500 सैलानी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: मंगलवार देर रात टाइगर रिजर्व से लगते क्षेत्र थानागाजी (अलवर-जयपुर मार्ग) के बीच सड़क पर एक टाइगर का मूवमेंट का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद लगातार चर्चा रही कि यह बाघ सरिस्का का युवराज एसटी 21 है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बाघ सड़क पर करीब 2-3 मिनट चहलकदमी कर रहा है. वीडियो में यह आबादी क्षेत्र दिख रहा है. करीब 3 मिनट घूमने के बाद बाघ दीवार फांदकर दूसरी ओर जाता दिखा. वीडियो को एक वाहन चालक ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया. वन विभाग इसकी जानकारी कर रहा है कि वीडियो कब बनाया गया?.

विधायक की अपील: सोशल मीडिया पर टाइगर के वीडियो वायरल होने के बाद थानागाजी से विधायक कांति प्रसाद मीणा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अकेले घरों से बाहर नहीं निकले. ज्यादा जरूरी हो तो समूह में बाहर जाएं. उन्होंने अपील की है कि क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलेज के रोड के आसपास बाघों का मूवमेंट करीब 2-3 दिन से बना हुआ है. लोग सावधानी बरतें. इस बीच, थानागाजी थाना प्रभारी महावीर सिंह ने लोगों से अपील की कि सुबह अंधेरे में मॉर्निंग वॉक या अन्य काम के लिए घरों से बाहर नहीं निकलें. लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं जाने को कहा.

पढ़ें: रणथंभौर दुर्ग में बाघ की दस्तक, त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग अगले आदेश तक बंद

पढ़ें:सरिस्का में चैलेंज बनने वाले टाइगर्स दूसरे रिजर्व में होंगे शिफ्ट, प्रशासन कर रहा चिह्नित

पढ़ें:बानसूर: सरिस्का से भटके टाइगर का युवक पर हमला, 10 घंटे में किया रेस्क्यू, ग्रामीणों की वन कर्मचारियों से झड़प

पढ़ें:रणथंभौर नेशनल पार्क स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर टाइगर मूवमेंट



Source link

You may also like

Leave a Comment