Home Hollywoodविद्युत जामवाल ने हॉलीवुड से की बॉलीवुड की तुलना, कहा- वहां 1 मिनट की देरी पर भी सवाल-जवाब, यहां कुछ भी नहीं – vidyut jammwal compares bollywood with hollywood says there even one-minute delay draws questioning here nothing happens

विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड से की बॉलीवुड की तुलना, कहा- वहां 1 मिनट की देरी पर भी सवाल-जवाब, यहां कुछ भी नहीं – vidyut jammwal compares bollywood with hollywood says there even one-minute delay draws questioning here nothing happens

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्‍म ‘स्‍ट्रीट फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्‍म के टीजर और ट्रेलर में उनका एक्शन अवतार दिखा है। यह फिल्‍म मशहूर वीडियो गेम सीरीज पर आधारित है। विद्युत इससे हॉलीवुड में डेब्यू भी कर रहे हैं। हाल ही फिल्‍ममेकर्स पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने मुंबई में एक इवेंट करवाया था, जिसमें विद्युत जामवाल भी पहुंचे, वहां उन्‍होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड में तुलना की है। कहा है कि हॉलीवुड में हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री से कहीं अध‍िक अनुशासन है। वहां यदि एक्‍टर्स एक मिनट की देरी से भी पहुंचे हैं, तो उनसे सवाल-जवाब किया जाता है।

इवेंट के दौरान विद्युत जामवाल ने खास तौर पर कहा कि हॉलीवुड के सेट पर कड़े नियम होते हैं और यह अच्‍छी बात है। इसी इवेंट में विद्युत ने स्‍टेज पर 15 मिनट तक सांस रोकने और 20 मिनट तक पलकें नहीं झपकने का कारनामा भी किया। उन्‍होंने अपने किरदार धलसिम के बारे में भी बात की और मार्शल आर्ट्स के साथ अपने जुड़ाव पर भी।