Home Viral‘ईशा को जिंदगी में पाकर मैं…’, Avinash Mishra ने दो साल बाद Eisha Singh से किया प्यार का इजहार? वीडियो वायरल

‘ईशा को जिंदगी में पाकर मैं…’, Avinash Mishra ने दो साल बाद Eisha Singh से किया प्यार का इजहार? वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भले ही बिग बॉस नहीं जीत पाए हों, लेकिन उन्होंने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की ट्रॉफी उठाई। जीतने के बाद एक्टर ने अपने को-कंटेस्टेंट और फैमिली-फ्रेंड्स के लिए पार्टी रखी। जहां करण वाही से लेकर ऋत्विक धनजानी सहित उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे।

अविनाश की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस ईशा सिंह भी उनकी इस खुशी का हिस्सा बनीं। अब इस पार्टी से एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें अविनाश-ईशा से अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ईशा को पाकर खुद को लकी मानते हैं अविनाश

अविनाश सिंह ने सोमवार को अपनी जीत के मौके पर मुंबई में एक लैविश पार्टी रखी थी,जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस पार्टी में ईशा सिंह और अविनाश ने हाथों में हाथ डाले एंट्री ली। एक वीडियो में अविनाश पैपराजी से बात करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने आज एक नहीं, बल्कि दो ट्रॉफी जीती हैं, जिसमें वह ईशा को रिफर कर रहे हैं।

वहीं दूसरे वीडियो में अविनाश मंच डीजे के प्लेटफॉर्म पर खड़े हुए हैं। उनके साइड में नीचे ईशा खड़ी हैं। इस वायरल वीडियो में अविनाश-ईशा की तरफ देखते हैं और कहते हैं, “बेबी थैंक यू फोर ऑल द लव एंड सपोर्ट। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि ईशा मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं, आई लव यू बेबी।”

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

अविनाश मिश्रा ने पार्टी में आए गेस्ट से ये गुजारिश की थी कि वह इन वीडियो को अपलोड न करे। हालांकि, अविनाश का ईशा के लिए प्यार के इजहार का वाला वीडियो जैसे ही सामने आया तुरंत वायरल हो गया। जिस तरह से दो साल बाद अविनाश ने ईशा सिंह के लिए प्यार का इजहार किया, उसे देखकर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

आपको बता दें कि अविनाश और ईशा की दोस्ती बिग बॉस सीजन 18 में हुई थी। दोनों की क्लोज बॉन्डिंग शो में चर्चा का विषय बनी थी। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का बहुत अच्छा दोस्त बताया। जब अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी जीता था, तो ईशा की आंखों में आंसू आ गए थे।



Source link

You may also like

Leave a Comment