अक्टूबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ कई साउथ फिल्मों ने भी दस्तक दी हैं. एक और दो अक्टूबर को साउथ की अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आईं. एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना आधा बजट वसूल चुकी है. आइए जानते हैं कि बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्में कैसी कमाई कर रही हैं?
Baththa बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 (Baththa Box Office Collection Day 7)
विजय सेतुपति की फिल्म ‘Baththa’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 1 अक्टूबर को रिलीज हुई मूवी का बुधवार को सिनेमाघरों में सातवां दिन है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को शाम 6 बजे तक फिल्म ने भारत में 0.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.46 करोड़ रुपये हो चुका है. इसका बजट 28 करोड़ रुपये है. ये तमिल फिल्म है जो 80 के दशक की कहानी पर बेस्ड है. इसका डायरेक्शन बालाजी थारनीथरन ने किया है. इसमें विजय ने एक गैंगटसर का किरदार निभाया है.
सिग्मा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Sigma Box Office Collection Day 6)
फिल्म ‘सिग्मा’ ने थिएटर्स में 2 अक्टूबर को दस्तक दी थी. इसका बुधवार, 7 अक्टूबर को थिएटर्स में छठवां दिन है. फिल्म ने अपने छठे दिन बुधवार को शाम 6 बजे तक 0.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं अब तक इसकी टोटल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7.38 करोड़ रुपये हो चुकी है. इस तमिल फिल्म में संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला और संपत राज अहम किरदारों में हैं. इसके डायरेक्टर जेसन संजय हैं. सिग्मा के जरिए उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है.
डोंट ट्रबल द ट्रबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Dont Trouble The Trouble Box Office Collection Day 6)
‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले फहाद फासिल इन दिनों फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ में नजर आ रहे हैं. ये मूवी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. बुधवार को शाम 6 बजे तक इसने 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 4.06 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म में फहाद के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट सारा भी अहम भूमिका में हैं. ये तेलुगु फिल्म है जिसे शशांक येलेटी ने डायरेक्ट किया है.
