Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Day 31: लव गिल बोलीं उन्हें कैसा लड़का चाहिए, आम्रपाली ने कहा-नाम बन गया, लड़का चला गया – bigg boss 20 episode 32 written update in hindi 7 oct 2026 qazi touqeer vs scout op

Bigg Boss 20 Day 31: लव गिल बोलीं उन्हें कैसा लड़का चाहिए, आम्रपाली ने कहा-नाम बन गया, लड़का चला गया – bigg boss 20 episode 32 written update in hindi 7 oct 2026 qazi touqeer vs scout op

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के घर में फिलहाल ‘डिबेट विद आसिफ’ चल रहा है, जहां घर के अंदर का पूरा माहौल न्यूज़ रूम में कन्वर्ट हो चुका है। यहां एक बार फिर से काजी सेंट्रिक मुद्दा है। इसी बीच कजी और स्काउट के बीच हाथआपाई वाली नौबत आ जाती है।

bigg boss 20 episode 32 written update
बिग बॉस 20 एपिसोड 32 में क्या हुआ
‘बिग बॉस 20’ में बुधवार को शो के 32वें एपिसोड में घर के अंदर न्यूज रूम का माहौल बना दिख रहा है। आसिफ एंकरिंग कर रहे हैं और घर के ही कुछ सदस्यों को ‘डिबेट विद आसिफ’ शो में बहस के लिए बुलाया गया है। बात घूम कर एक बार फिर से काजी के इर्द-गिर्द ही आ जाती है।

आसिफ न्यूज रूम में घर के लोगों को लेकर मजेदार न्यूज बनाया, जिसे सुनकर घर के सभी लोग हंस पड़े। आसिफ ने अपनी डिबेट में काजी के लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर बहस करने के लिए उनके खिलाफ लव और कनिका का लेकर आए और वहीं काजी के सपोर्ट में बोलने के लिए लाए गए गुल्लू और मैरी कॉम। इसमें जहां कनिका और लव ने काजी के बयान को खींचकर उनपर निशाना बनाते हैं लेकिन गुल्लू ने ऐसे-ऐसे तर्क दिए कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।